उत्तर प्रदेश आगरा एत्माउद्दौला क्षेत्र में महिला सिपाही के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले दरोगा की पिटाई का विडियो हुआ था वायरल महिला की तहरीर पर एसएसपी ने लिया संज्ञान में किया निलंबित दिए जांच के आदेश। ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

( आगरा एत्माउद्दौला क्षेत्र में महिला सिपाही के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले दरोगा की पिटाई का विडियो हुआ था वायरल महिला की तहरीर पर एसएसपी ने लिया संज्ञान में किया निलंबित दिए जांच के आदेश  )

उत्तर प्रदेश आगरा के एत्मादपुर में महिला सिपाही के घर में घुसकर छेड़छाड़ करने पर कोतवाली थाने में तैनात दरोगा की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में महिला सिपाही ने थाना एत्मादपुर में दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं, एसएसपी ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। महिला सिपाही ने दर्ज कराया मुकदमा एत्मादपुर थान में तैनात महिला सिपाही हर्षना ने कोतवाली थाने में तैनात दरोगा पुनीत कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमे के अनुसार, पूर्व में एत्मादपुर थाने में तैनात रहे दरोगा पुनीत कुमार पिछले एक साल से महिला सिपाही को दोस्ती करने के लिए परेशान कर रहा था। महिला सिपाही ने अपने और दरोगा के घरवालों को इसकी जानकारी भी दी थी। इसके बाद भी वह महिला सिपाही को परेशान कर रहा था। दो माह पहले कांस्टेबल ने दरोगा के नंबर को फोन पर ब्लॉक कर दिया था। आरोप है कि 24 अक्टूबर को रात करीब पौने नौ बजे दरोगा महिला के एत्मादपुर स्थित निवास में पीछे से घुस रहा था। इसका महिला कांस्टेबल की छोटी बहन अर्चना ने विरोध किया था। इस पर दरोगा ने उसके साथ मारपीट और गालीगलौज करते हुए कमरे में घुस आया। कमरे में आकर उसने महिला कांस्टेबल से छेड़खानी की। विरोध करने पर मारपीट की। कांस्टेबल की तहरीर पर दरोगा के खिलाफ एत्मादपुर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसएसपी ने किया निलंबित |  दरोगा की पिटाई की वीडियो वायरल होने और महिला कांस्टेबल द्वारा मुकदमा दर्ज होने के बाद एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने दरोगा को निलंबित कर दिया है। दरोगा के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। निलंबन काल में दरोगा को पुलिस लाइन से संबद्ध किया गया है। यह था मामला 24 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में महिला कांस्टेबल की छोटी बहन दरोगा को कॉलर पकड़कर मार लगाते हुए खींचते हुए ले जा रही है। युवती को दरोगा को एत्मादपुर थाने ले गई। यह वीडियो पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना रहा। अब इस मामले में एसएसपी ने दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की है।

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!