उत्तर प्रदेश फतेहपुर में कानपुर से चल कर आयी कांग्रेस प्रतिज्ञा रथ यात्रा कांग्रेस की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं में किया भव्य स्वागत | ( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )

( फतेहपुर में कानपुर से चल कर आयी कांग्रेस प्रतिज्ञा रथ यात्रा कांग्रेस की अध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं में किया भव्य स्वागत )
उत्तर प्रदेश के फ़तेहपुर जिले में कानपुर से चल कर आयी कांग्रेस प्रतिज्ञा रथ यात्रा का जिले के सनगांव मोड़ के पास कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष हेमलता पटेल के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने फूल माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया । प्रतिज्ञा रथ यात्रा में राष्ट्रीय नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप आदित्य जैन,राकेश सचान,जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडेय सहित तमाम नेता मौजूद रहे | वही रथ यात्रा के साथ महिला कांग्रेस अध्यक्ष हेमलता पटेल के साथ सैकड़ों महिलाएं उपस्थित रहीं | इस दौरान प्रेस वार्ता का आयोजन भी किया गया जिसमें कांग्रेस के सात वचन प्रतिज्ञाओं को बिंदुवार बताया गया जो निम्नवत हैं कि आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट दी जाएंगी, प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के साथ ही छात्राओं को स्मार्टफोन और स्कूटी, किसानों का पूरा कर्जा माफ़ किया जायेगा, 2500 में गेंहू – धान व 400 का मूल्य गन्ना किसानों को दिया जायेगा, बिजली का बिल हाफ व कोरोना काल का बकाया बिजली बिल माफ़ किया जायेगा, कोरोना की आर्थिक मार को दूर करने हेतु प्रत्येक परिवार को 25 हजार रूपए देने की योजना एवं 20 लाख बेरोजगार युवाओं को सरकारी रोजगार उपलब्ध कराये जाने की प्रतिबद्धता के साथ कांग्रेस ने प्रतिज्ञारूपी सात वचन जनता से किये |

( राजकुमार विश्वकर्मा की खास रिपोर्ट )
