बहराइच समाजवादी पार्टी बहराइच द्वारा 146वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सपा कार्यालय पर मनाई गई जयंती। ( निशीथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

( समाजवादी पार्टी बहराइच द्वारा 146वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में सपा कार्यालय पर मनाई गई जयंती )

बहराइच समाजवादी पार्टी बहराइच द्वारा देश के प्रथम गृहमंत्री “भारत रत्न” एवं भारत की अंखडता के सूत्रधार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की 146वीं जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में आज जिला सपा कार्यालय पर एक गोष्ठी का आयोजन कर बड़ी धूमधाम से मनाई गई।गोष्ठी के मुख्यातिथि सूबे के पूर्व मंत्री राकेश कुमार वर्मा रहें।गोष्ठी की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव ने किया तथा संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जफ़र उल्ला खां’बंटी’ ने किया।कार्यक्रम के तहत सर्वप्रथम मुख्यातिथि राकेश कुमार वर्मा बहराइच स्थित शहीद पार्क पहुँचे जहाँ पर उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यानपर्ण अर्पित किया। तत्पश्चात वह सपा जिलाध्यक्ष रामहर्ष यादव व सभी समाजवादी साथियों के साथ जिला सपा कार्यालय पहुँचे एवं वहाँ आयोजित गोष्ठी को उन्होंने सम्बोधित किया।गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मुख्यातिथि राकेश कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार ने पेट्रोल ,डीजल के दाम बढा दिए है। नवजवान किसान जब अपने खेतों में मोटरसाइकिल लेकर जाता है तो वह 100 रुपये का पेट्रोल भरवाता है और 500 का चालान कटवाता है। क्योंकि हर थाने को महीने में 50000 रुपये का लक्ष्य इस भाजपा सरकार ने दे रखा है।प्रधानमंत्री ने अपने विज्ञापन पर 66000 करोड़ रुपये खर्च कर दिया है। देश का गरीब 2 वक्त की रोटी के लिए परेशान है इसलिए आज सभी पार्टीजन संकल्प ले कि इस बेईमान,पाखंडी व किसान विरोधी सरकार को उखाड़ फेंके।सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के प्रयासों से ही भारत बिखरने से बच गया औऱ एकता अंखडता के सूत्र में बंधा हुआ है उनका योगदान महान है। ऐसे महान पुरुष को हम सबकी श्रधांजलि अर्पित है।इस अवसर पर विधायक जैदपुर गौरव रावत, पूर्व विधायक के०के० ओझा, रमेश गौतम, जिला उपाध्यक्ष देवेश चन्द्र मिश्रा, सुंदर लाल बाजपेयी, सन्त कुमार पासी, अफ़साल शानू, अजितेश पांडेय , मो० आसिफ, इमरान खान, जिला उपाध्यक्ष नाशिर खान’नईम’, डॉ० विकासदीप वर्मा,आनंद सेंगर, लक्ष्मी नारायण निषाद,सदस्य विधान परिषद प्रतिनिधि मेराज खान, नंदेश्वर यादव, रामजी यादव, नीतीश चौधरी, लाडले भाई, कुंदन रावत सहित तमाम पार्टीजन उपस्थित रहे।

( निशीथ कुमार श्रीवास्तव की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!