उत्तर प्रदेश लखनऊ रेलवे स्टेशनों पर दीपावली से पहले शनिवार देर रात आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने उड़ाने की दी धमकी मच गया हड़कंप आरपीएफ और डाग स्क्वाड अलर्ट | ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( लखनऊ रेलवे स्टेशनों पर दीपावली से पहले शनिवार देर रात आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने उड़ाने की दी धमकी मच गया हड़कंप आरपीएफ और डाग स्क्वाड अलर्ट )
उत्तर प्रदेश लखनऊ उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों को दीपावली से पहले शनिवार देर रात आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा ने उड़ाने की धमकी दी है।इस धमकी के बाद रेलवे में हड़कंप मच गया है।आतंकी संगठन से धमकी मिलने के बाद रेलवे स्टेशनों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गयी है। सीसीटीवी कैमरे से भी स्टेशनों पर नजर रखी जा रही है।जीआरपी, आरपीएफ और डाग स्क्वाड अलर्ट मोड पर हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार देर रात खुफिया एजेंसी से इनपुट मिला कि आतंकी संगठन लश्कर-ए- तैयबा ने उत्तर प्रदेश के 46 महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी है।इन रेलवे स्टेशनों में वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और गोरखपुर आदि स्टेशन शामिल हैं। जैसे ही ये जानकारी रेलवे को हुई तो वाराणसी पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई। जीआरपी और आरपीएफ ने स्टेशन पर तलाशी अभियान चलाया। आतंकी संगठन से धमकी मिलने के बाद रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों और यात्रियों के सामान की तलाशी की जा रही है।देर रात से ही स्टेशन पर सुरक्षाकर्मियों को जगह-जगह तैनात कर दिया गया है।इसके अलावा, रेलवे के कंट्रोल रूम को स्टेशन पर गंभीरता से नजर रखने का निर्देश दिया गया है।सभी रेलवे स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।जीआरपी और आरपीएफ के साथ डॉग स्क्वायड की टीम स्टेशन परिसर पर तलाशी अभियान में जुटी हुई है।
