उत्तर प्रदेश आगरा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और रालोद का हुआ गठबंधन अलीगढ़ मंडल में, टिकी निगाहें | ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

 ( आगरा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और रालोद का हुआ गठबंधन अलीगढ़ मंडल में, टिकी निगाहें )

उत्तर प्रदेश आगरा आगामी विधानसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी और रालोद का गठबंधन हो गया है। गठबंधन के बाद सभी की निगाहें यह देखने के लिए टिकी हुई हैं कि रालोद की झोली में आगरा और अलीगढ़ मंडल में कितनी सीटें आएंगी बता दें कि आगरा और अलीगढ़ मंडल में 40 विधानसभा सीटें हैं। आगरा मंडल में 23 और अलीगढ़ मंडल में 17 सीटें हैं। आगरा की बात करें तो फतेहपुर सीकरी जाट बाहुल्य क्षेत्र माना जाता है। यह सीट रालोद की झोली में जाना तय माना जा रहा है। इसके अलावा आगरा ग्रामीण और खैरागढ़ विधानसभा सीट, जहां परंपरागत रूप से रालोद का काफी प्रभाव रहता है, माना जा रहा है कि रालोद की झोली में जा सकती हैं। वहीं अलीगढ़, मथुरा और हाथरस में भी रालोद को कई सीटें मिलने की उम्मीद है। इन मंडलों के इन ज़िलों में बड़ी संख्या में जाट मतदाता हैं। चर्चाएं हैं कि आगरा, अलीगढ़ मंडल में रालोद को 10 से 12 सीटें मिल सकती हैं। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन आगरी ने बताया कि सीटों को लेकर अभी कोई घोषणा नहीं हुई है। जल्दी ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि रालोद को कौन-कौन सी सीटें मिल रही है।

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!