उत्तर प्रदेश नंबर एक, सेवाएं अनेक करोड़ों नागरिकों को त्योहारी सीजन के मौसम में कहीं भी किसी तरह की असुविधाओं का सामना न करना पड़े इसके लिए फोन उठाएं, 112 मिलाए प्रदेश के सभी जिलों में शुरू किया गया जागरूकता अभियान | ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( उत्तर प्रदेश के करोड़ों नागरिकों को त्योहारी सीजन के मौसम में कहीं भी किसी तरह की असुविधाओं का सामना न करना पड़े इसके लिए फोन उठाएं, 112 मिलाए प्रदेश के सभी जिलों में शुरू किया गया जागरूकता अभियान )
उत्तर प्रदेश लखनऊ यूपी-112 ने उत्तर प्रदेश के करोड़ों नागरिकों को त्योहारी सीजन के मौसम में कहीं भी किसी तरह की असुविधाओं का सामना न करना पड़े इसके लिए जागरूकता अभियान की शुरूआत की है। फोन उठाएं, 112 मिलाए नाम से शुरू हुए इस अभियान को प्रदेश के सभी जिलों में शुरू किया गया है।इस जागरूकता अभियान के तहत दो पहिया,चार पहिया और महिला पीआरवी को लगाया गया है।ये लोग बाज़ारों,गली-मोहल्लों,रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, स्कूल, बैंक सहित अन्य सभी सार्वजनिक स्थानों पर जा कर नागरिकों को यूपी-112 की विभिन्न योजनाओं के बारे में अवगत करा रहे हैं।
नंबर एक, सेवाएं अनेक
यूपी-112 द्वारा नागरिकों को विभिन्न प्रचार माध्यमों से बताया जा रहा है कि सिर्फ एक नंबर 112 पर कोई भी कभी भी कॉल करके अथवा सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों पर सन्देश भेज कर पुलिस सहायता ले सकता है।पुलिस सहायता के अतिरिक्त 112 से फायर ब्रिगेड, एम्बुलेन्स, रेलवे पुलिस की सहायता भी ली जा सकती है। यूपी-112 .प्रदेश भर से जागरूक नागरिकों द्वारा कॉल करके या सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों से यूपी-112 पर सूचना देकर दूसरों के लिए लगातार सहायता ली जाती है।जैसे सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों हेतु, आत्महत्या का प्रयास, भटके/गुमशुदा बच्चों, बुजुर्गों एवं महिलाओं से सम्बंधित सूचना आदि प्रमुख हैं। थर्ड पार्टी कॉलर की सूचना पर पीआरवी तत्काल मौके पर पहुँच कर सहायता पहुँचाने का कार्य करती है।पुलिसकर्मी दुर्घटना में घायलों को एम्बुलेन्स या पीआरवी की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जीवन रक्षण का कार्य करते हैं। प्रशिक्षण में सिखाया जाता है जीवन रक्षण पीआरवी कर्मी किसी भी स्थिति में लोगों को मदद पहुंचा सकें, इसके लिए इनको समय-समय पर प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।प्रशिक्षण के दौरान कर्मियों को जीवन रक्षण के तरीकों से भी अवगत कराया जाता है।चाहे बारिश या गर्मी हो या हो सर्द रात, यूपी-112 के कर्मी हर मौके पर बेहतर सामुदायिक पुलिसिंग की मिशाल पेश करते हैं।
