उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ थाना जानकीपुरम सरेराह कार सवार युवकों ने लड़की के साथ छेड़छाड़ व अपहरण करने की कोशिश लड़की के शोर मचाने पर कार सवार लड़की को फेंक कर हुए फरार | ( यूपी हेड संध्या सिंह के खास रिपोर्ट )

उत्तर प्रदेश राजधानी लखनऊ जानकीपुरम थाना अंतर्गत में महिला सशक्तिकरण को लेकर लाख प्रयास किए जाएं और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति को चाहे जितना मजबूत कर ले पर महिलाओं पर अत्याचार रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है।सरेराह महिला के साथ छेड़छाड़ व अपहरण करने की कोशिश की गई। कल्याणपुर निवासी लड़की को पायनियर स्कूल जानकीपुरम के पास कार सवार युवकों ने रोका और गाड़ी में बैठने के लिए कहा जब लड़की ने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गई और जबरदस्ती गाड़ी में बिठा लिया गया। लड़की ने जब शोर मचाया तब राहगीरों के इकट्ठा होने से लड़की को फेंककर भाग निकले। लड़की ने आरोप लगाया है कि मेरे साथ मारपीट की गई छेड़छाड़ की गई और घड़ी,कान की बाली व चश्मा समेत सब ले लिया गया | महिला सशक्तिकरण की धज्जियां उड़ाते हुए कार सवार युवकों ने सरेराह अपहरण करने की कोशिश की जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है पर सवाल यह उठता है कि आखिरकार कब तक मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण की धज्जियां उड़ाई जाएगी और सरेराह किसी लड़की का अपहरण करने की कोशिश की जाएगी।

( यूपी हेड संध्या सिंह के खास रिपोर्ट )
