उत्तर प्रदेश आगरा पुलिस की कार्यशैली भाई दूज पर बहनों को भाई के घर जाते देख पुलिस कर्मियों को याद आई अपनी बहनों की ड्यूटी को ही समझा अपना फर्ज। ( Samachar live 24×7 agra योगेश पाठक आगरा )


( आगरा पुलिस की कार्यशैली भाई दूज पर बहनों को भाई के घर जाते देख पुलिस कर्मियों को याद आई अपनी बहनों की ड्यूटी को ही समझा अपना फर्ज )
उत्तर प्रदेश आगरा अक्सर लोग पुलिस की कार्यशैली पर उंगली उठाते हैं। लेकिन क्या कभी उन लोगों ने सोचा है। दीपावली और भाई दूज जैसे त्योहारों पर वही पुलिसकर्मी आपकी सुरक्षा में लगे होते हैं।उनकी बजह से जनता दीपावली और भाई दूज जैसे त्योहारों को आराम से मनाते हैं। लेकिन शायद कभी किसी ने यह सोचा है। कि पुलिसकर्मी भी इस त्यौहार को ड्यूटी पर रहते हुए कैसे मनाते होंगे ।आखिर उनके भी भाई बहन हैं ।ऐसे त्योहारों पर उनके दिल पर क्या गुजरती होगी। जी हां ऐसा ही कुछ ग्रामीण और शहर में पुलिस अपनी ड्यूटी चौराहे पर करती हुई नजर आई और किसी भी जगह जाम की स्थिति नहीं बनने दी। भाई दूज पर बहनों को जब भाइयों के यहां जाते देख पुलिसकर्मियों को अपनी बहनों की याद आ गई और सोचने लगे कि शायद हम ड्यूटी पर ना होते तो हम भी अपनी बहन से तिलक कराते भैया दूज पर लेकिन क्या करें। हम पुलिसकर्मी भी यही सोच कर रह जाते हैं कि चलो ड्यूटी के दौरान इनकी सुरक्षा में सही लेकिन है तो यह भी हमारी बहनों के समान ही हैं। इन्हीं की सुरक्षा में सही ऐसे ही हम पुलिस कर्मीअपना फर्ज निभा लेते हैं।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट आगरा )
