उत्तर प्रदेश कानपुर यूपी के एक होटल में अडिशनल इंस्पेकटर आशिक महिला के साथ शवाब और कवाब के साथ पकड़ा इंस्पेक्टर की पत्नी ने जमकर की पिटाई । ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )


( कानपुर यूपी के एक होटल में अडिशनल इंस्पेकटर आशिक महिला के साथ शवाब और कवाब के साथ पकड़ा इंस्पेक्टर की पत्नी ने जमकर की पिटाई )
उत्तर प्रदेश कानपुर यूपी बताया जाता है कि यूपी के एक होटल में महिला मित्र के साथ रंगरेलिया मना रहे अडिशनल इंस्पेक्टर को उनकी पत्नी ने दनादन पीटा. जब महिला मित्र इस नजारे को देख भागने की कोशिश की ग्वालटोली थाने में तैनात अडिशनल इंस्पेक्टर अरुण कुमार कानपुर के एक निजी होटल में रंगरेलिया मना रहे थे | इसी दौरान उनकी पत्नी वहां पहुंच गईं पत्नी ने इंस्पेक्टर को रंगे हाथ पकड़ लिया और महिला के साथ इंस्पेक्टर की भी पीटा मामला थाने पहुंचा तो पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया और जांच कर्नलगंज के एसीपी त्रिपुरारी पांडेय को सौंप दी है | पुलिस में दी गई शिकायत के मुताबिक, ग्वालटोली थाने के एक निजी होटल में अतिरिक्त इंस्पेक्टर अरुण कुमार ठहरे हुए थे. आरोप है कि वह वहां एक महिला मित्र के साथ रंगरेलिया मना रहे थे. इसी दौरान एक अन्य महिला होटल पर जा धमकी. वह सीधे अरुण कुमार के कमरे में पहुंची. इस महिला ने अपने बारे में बताया कि वह फर्रुखाबाद में रहती है और इंस्पेक्टर की पत्नी है. इस पर होटलकर्मियों ने भी उनसे अधिक पूछताछ नहीं की और वह महिला इंस्पेक्टर को पीटने लगी. यह देख इंस्पेक्टर के साथ ठहरी महिला भागने लगी तो खुद को इंस्पेक्टर की पत्नी बता रही महिला ने उसे भी दबोच लिया और जमकर पिपीटा इंस्पेक्टर के साथ पिटाई का होने के मामले के चलते होटलकर्मियों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची ग्वालटोली थाने की पुलिस दोनों पक्षों को लेकर थाने आई. मामला विभाग का होने के नाते पुलिस ने आलाधिकारियों को सूचना दी | मामले की जानकारी होने पर पर पुलिस आयुक्त असीम अरुण ने आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया और मामले की जांच एसीपी त्रिपुरारी पांडेय को सौंप दी. एसीपी ने बताया कि मामले की जांच की जिम्मेवारी मिली है. हर पहलू पर गहनता से जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी |

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )
