उत्तर प्रदेश बाराबंकी साइबर जागरुकता दिवस के द्वितीय चरण में 10 वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में साइबर क्राइम साइबर अपराध एवं उससे बचाव के सम्बन्ध में किया गया जागरूक। ( अमर सिंह राणा की खास रिपोर्ट )


( बाराबंकी साइबर जागरुकता दिवस के द्वितीय चरण में 10 वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में साइबर क्राइम साइबर अपराध एवं उससे बचाव के सम्बन्ध में किया गया जागरूक )
उत्तर प्रदेश बाराबंकी पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में प्रभारी साइबर सेल के नेतृत्व में आज दिनांक 09.11.2021 को साइबर सेल टीम द्वारा 10 वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी में साइबर क्राइम जागरूकता हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों को साइबर अपराध एवं उससे बचाव के सम्बन्ध में जागरूक किया गया। कार्यशाला में साइबर सेल बाराबंकी पुलिस टीम द्वारा प्रशिक्षणाधीन आरक्षियों को सोशल मीडिया पर प्राइवेसी सेटिंग्स से खुद को सुरक्षित करने, अपना बैंक खाता या कोई निजी डिटेल शेयर न करने, लॉटरी स्कैम जैसे ईमेल, मैसेज और फोन कॉल का जवाब न देनें एवं अनवेरिफाइड/अज्ञात स्रोतों से ऐप्स डाउनलोड करने से बचनें आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। साइबर अपराध की शिकायतों की रिपोर्ट हेतु गृह मंत्रालय के राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (https://cybercrime.gov.in) एवं टोल फ्री नम्बर 155260 पर तुरन्त कॉल करने के सम्बन्ध में भी विस्तृत रूप से बताया गया।
