उत्तर प्रदेश आगरा रूनकता किरावली रोड सहकारी समिति कुकथला के सचिव की मनमानी व डी ए पी की कालाबाजारी के अंदेशा के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा किया चक्का जाम। ( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट  )

( आगरा रूनकता किरावली रोड सहकारी समिति कुकथला के सचिव की मनमानी व डी ए पी की कालाबाजारी के अंदेशा के खिलाफ किसानों का फूटा गुस्सा किया चक्का जाम )

उत्तर प्रदेश आगरा राष्टीय लोकदल नेता चौधरी दिलीप सिंह ने बताया सहकारी समिति कुकथला पर डी ए पी के 4 दिन पहले 550 बोरी आ चुकी थी मगर सचिव के द्वारा 4 दिन में केवल 175 बोरी डी ए पी खाद का ही वितरण किया गया था बाकी की डी ए पी बांटने में सचिव द्वारा तरह तरह के बहाने बनाए जा रहे थे किसानों को खाद की कालाबाजारी की आशंका थी। इसलिए किसानों के द्वारा रातभर जाग कर सहकारी समिति पर चौकीदारी की गई , किसानों ने सचिव के मंसूबे पर पानी फेर दिया | रातभर चौकीदारी करने के बाद किसानों का गुस्सा तब फूट पड़ा जब सचिव 10 बजे समिति पर नही पहुंचने पर, सचिव विक्रम प्रताप पर कार्यवाही की मांग की। राष्टीय लोकदल नेता चौधरी दिलीप सिंह की अगुवाई में रूनकता किरावली रोड को कुकथला पर 2 घंटे तक चक्का जाम कर दिया। रोड जाम की सूचना पर नायब तहसीलदार एवम चौकी प्रभारी कुकथला सोनू शर्मा मय फोर्स के पहुंच गए , किसानों को समझा बुझा कर जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन किसानों ने साफ साफ शब्दों में कह दिया जब तक स्टॉक में रखा खाद वितरण नही किया जायेगा तब रोड जाम को किसी भी कीमत नही खोला जायेगा आनन फानन में नायक तहसीलदार की निगरानी में खाद वितरण किया गया, कई दिनों की मशक्कत के बाद खाद पाकर किसानों के चेहरो पर खुशी दिखी, तब किसानों ने जाम को खोला। इस अवसर पर मुख्य रूप से चौधरी दीवान सिंह, रामफल सिंह, नेत्रपाल सिंह, गोपाल सिंह , बॉबी, बाबूलाल बाल्मिकी, राकेश चौधरी, रामखिलाडी, रामप्रकाश, बच्चू सिंह, तेजवीर, विजय सिंह, धोरी सिंह, जनक सिंह, मनोज, अमोल कुशवाह, हरिओम, भूरा, प्रेम सिंह, भूरा आदि सहित सैंकड़ों किसान मौजूद थे।

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट  )

Back to top button
error: Content is protected !!