बलिया थाना दुबहड़ छठ पुजा के पर्व पर बांधा एंव खलल डालने वाले दो महिलाओं के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार। ( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )


( बलिया थाना दुबहड़ छठ पुजा के पर्व पर बांधा एंव खलल डालने वाले दो महिलाओं के साथ एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार )
बलिया थाना दुबहड़ श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद बलिया श्री राज करन नय्यर द्वारा डाला छठ त्यौहार को सकुशल सम्पन्न कराने के लिये कड़े निर्देश दिये गये थे । श्रीमान् के आदेश के अनुपालन में थाना क्षेत्र दुबहड़ के ग्राम सवरूबांध स्थित छठ पूजा घाट पर डाला छठ पूजा के दौरान खलल पैदा करने/उत्पात मचाने के कारण हुई शिकायत के आधार पर आज दिनांक 11.11.2021 को थानाध्यक्ष दुबहड़ द्वारा मय हमराही फोर्स के समय करीब 12.50 बजे संवरूबाँध चट्टी से अभियुक्तगण 1. राकेश कुमार पुत्र अजय राम निवासी सवरूबांध थाना दुबहड जनपद बलिया 2. हरीश कुमार पुत्र दरोगा राम निवासी अमृतपाली थाना कोतवाली जिला बलिया को अन्तर्गत धारा 151 जा0फौ0 में गिरफ्तार किया गया है । गिरफ्तार शुदा उपरोक्त उत्पातियों के विरूद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही करते हुए वाया न्यायालय जेल भेजा जा रहा है ।

( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )
