अलग-अलग जाति में शादी होने पर संदिग्ध अवस्था में हुई युवती की मौत पर जमकर दोनों पक्षों पथराव व फायरिंग मृतक के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ दी तहरीर पर तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार। ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

( अलग-अलग जाति में शादी होने पर संदिग्ध अवस्था में हुई युवती की मौत पर जमकर दोनों पक्षों पथराव व फायरिंग मृतक के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ दी तहरीर पर तीन लोगों को किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक समुदाय की युवती ने दूसरे समुदाय के युवक से की थी शादी संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत मौत के बाद दोनों पक्षों के लोग आए सामने, पथराव और फायरिंग का मामला गरमाया हुआ है। पुलिस ने मृतका के ससुराल पक्ष के तीन लोगों को पकड़ लिया है उनसे पूछताछ की जा रही है। मृतका के भाई ने पांच लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर रही है। मृतका के भाई दुष्यंत ने पति, सास, ससुर, देवर, ननद के खिलाफ तहरीर देते हुए आरोप लगाया है कि वह उसकी बहन से पांच लाख रुपये की डिमांड कर रहे थे। बोल रहे थे पैसे लेकर नहीं आई तो मार डालेंगे। पैसे नहीं देने पर उन्होंने उसे मार डाला। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह के साथ आईजी रेंज आगरा नचिकेता झा भी पूरे मामले पर अपनी नजर बनाए हुए हैं। आईजी और एसएसपी ने क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर रखा है।

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

 

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!