आजमगढ़ थाना मुबारकबाद क्षेत्र मकान में मिला संदिग्ध अवस्था शव मचा हड़कंप मौके पर पहुंची जांच में जुटी । ( सचिन यादव के साथ योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

 

 

( आजमगढ़ थाना मुबारकबाद क्षेत्र मकान में मिला संदिग्ध अवस्था शव मचा हड़कंप मौके पर पहुंची जांच में जुटी )

आज़मगढ़ ज़िले के मुबारकपुर से है जहाँ संदिग्ध परिस्थिति में एक लाश मिलने से सनसनी फैल गई है।आ पको बतादें कि शांति चौक स्थित ज़िला सहकारी बैंक के  निकट एक मकान में युवक की सदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकी के अनुसार लाश की पहचान देवी प्रसाद उर्फ धाने (35) पुत्र स्व. कन्हैया शाह है, मृतक देवी प्रसाद अपनी पत्नी आरती देवी और अपने एक बेटे हर्षित मधेशिया के साथ अपने आवास पर रहता था। मृतक की पत्नी बीते 9 नवबंर को छठ पूजा के लिए अपने मायके मऊ ज़िले के मधुबन गई थी,आरती देवी की माने तो 11 नवबंर को अपने पति से आखिरी बार मोबाइल से बात हुई थी। दरअसल जब आरती देवी आज सुबह मुबारकपुर अपने आवास पर पहुंची तो देखा की उसके पति की संदिग्ध परिस्थितियों लाश पड़ी है , लाश को देखते ही आरती देवी के होश उड़ गए, वह ज़ोर ज़ोर से रोने लगी जब लोगों ने चीख पुकार की आवाज़ सुनी तो लोगों की भारी भीड़ जमा हो गयी। स्थानीय लोगों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी सूचना पाकर मौके पर मुबारकपुर थानाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप सिंह, चौकी प्रभारी रत्नेश दूबे, वरिष्ठ एस एस आई देवेंद्र कुमार सिंह अपने हमराहियों के साथ पहुँच कर लाश को अपने कब्ज़े में ले लिया , और पीएम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक शराब पीने का आदी था, आशंका जताई जा रही है कि रात में अधिक मात्रा में शराब पीकर सो गया, जिससे उसकी मौत हुई है। मौत का असल कारण क्या है यह तो पुलिस की जाँच के बाद ही पता चल सकेगा।

 

( योगेेेश कुमार पाठक की खास  रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!