उत्तर प्रदेश औरैया थाना बेला क्षेत्र में विगत दिनों घरों में घुस कर की डकैती में वांछित एवं 25,000 इनामी अभियुक्त एसओजी टीम व पुलिस की चैकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ हुआ घायल पुलिस ने असलहा बरामद कर किया गिरफतार । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

(  औरैया थाना बेला क्षेत्र में विगत दिनों घरों में घुस कर की डकैती में वांछित एवं 25,000 इनामी अभियुक्त एसओजी टीम व पुलिस की चैकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ हुआ घायल पुलिस ने किया गिरफतार  )

उत्तर प्रदेश औरैया थाना बेला में अपराध व अपराधिक गतिविधियो की रोकथाम तथा इनामिया/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा द्वारा चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री शिष्यपाल के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी विधूना के नेतृत्व में आज दिनांक 16.11.2021 को थाना बेला पुलिस व एस ओ जी टीम द्वारा बेला विधूना रोड पर कैथावा मोड़ पर वाहन चेकिंग के दौरान बिना नम्बर की मोटर साइकिल/व्यक्ति संदिंग्ध प्रतीत होने पर रोकने प्रयास किया गया परन्तु चालक द्वारा वाहन को तेजी से भगा लिया गया पुलिस पार्टी द्वारा पीछा करने पर नव निर्मित फायर स्टेशन के पास संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया तत्पश्चात पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी फायर किया गया जिसके फलस्वरूप संदिग्ध व्यक्ति गोली लगने से घायल हो गया। जिसे तत्काल CHC सहार मे प्राथमिक उपचार हेतु भेजा गया जहाँ से पी0जी0आई0 सैफई रेफर किया गया है। जनपद की फील्ड युनिट व उच्चाधिकारियों द्वारा भी घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।

*पूछतांछ का विवरण*- घायल व्यक्ति से पूछताछ करने पर अपना नाम साहिब उर्फ मुनाजिर उर्फ शैफ पुत्र आदिल खाँ उर्फ शेर खाँ निवासी स्टेशन रोड कंजड़ बस्ती थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद बताया उपरोक्त अभियुक्त थाना बेला में पंजीकृत मु0अ0सं0 352/18 धारा 394/411 IPC से संबन्धित है। अभियुक्त ने यह भी बताया कि वह अपने साथियों के साथ मिलकर एकांत वाले घरों में दिन में रैकी करके रात में घटनाओ को अंजाम देते है। वर्ष 2018 में उसने अपने 03 साथियों के मिलकर थाना बेला क्षेत्र के ग्राम पुर्वा तरा में घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया था।
अभियुक्त बहुत शातिर किस्म का छैमार गैंग का सदस्य है जिसकी गिरफ्तारी हेतु  STF व अन्य जनपदो की पुलिस प्रयास कर रही थी। अभि0 द्वारा अपने साथियों के साथ कई जनपदो में लूट, डकैती, अन्य घटनाओ  में संलिप्त है, जिसके बारे में जानकारी की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त*
1. साहिब उर्फ मुनाजिर उर्फ सैफ पुत्र आदिल उर्फ शेर खाँ निवासी रेलवे स्टेशन रोड कंजड़ बस्ती भोजपुर थाना भोजपुर जनपद मुरादाबाद
अभियुक्त के कब्जे से *बरामदगी*-
1. एक विना नम्बर की मो0सा0 डिस्कवर
2. एक तमंचा 315 बोर
3. 2 कारतूस खोखा 315 बोर
4. 1 कारतूस जिन्दा 315 बोर
*आपराधिक इतिहास*-
1. मु0अ0सं0 352/18 धारा 394/411 IPC थाना बेला जनपद औरैया
2. मु0अ0सं0 30/20 धारा 147,148,149,463,323,324,504,506 IPC थाना रजबपुर जनपद अमरोहा
3. मु0अ0सं0 367/20 धारा 379 IPC थाना बाबूगढ़ जनपद हापुड़
4. मु0अ0सं0 307/21 धारा 307 IPC( पु0मु0) थाना बेला जनपद औरैया
5. मु0अ0सं0 308/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना बेला जनपद औरैया
*गिरफ्तार करने वाली टीम*
1. सतेन्द्र सिंह यादव (प्रभारी एस0ओ0जी)
हेका0 प्रवीन कुमार, हेका0 संजय यादव, कां0 धर्मेन्द्र कुमार, कां0 सर्वेश कुमार, का0 दीपक कुमार, कां0 विवेक कुमार, प्रभात मणि त्रिपाठी, कां0 आकाश, कां0 ललित, कां0 अंकित
2. जीवराम (प्रभारी निरीक्षक बेला)
उ0नि0 देवीशहाय, कां0 अभिषेक पटेल, कां0 प्रदीप                               (पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!