उत्तर प्रदेश आगरा थाना कमला नगर क्षेत्र सोहदे से परेशान छात्रा के परिजनों लिखाई रिपोर्ट पुलिस ने किया गया गिरफ्तार । ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )

 

( आगरा थाना कमला नगर क्षेत्र सोहदे से परेशान छात्रा के परिजनों लिखाई रिपोर्टटपुलिस ने  किया गया गिरफ्तार )

उत्तर प्रदेश आगरा में छात्रा को परेशान करने वाले शोहदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी इंस्टाग्राम नंबर लेकर उसे लगातार परेशान कर रहा था। इससे छात्रा इतना डर गई कि उसने स्कूल और कोचिंग जाना तक बंद कर दिया था। पीड़िता की पिता ने कमला नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कमला नगर क्षेत्र में रहने वाली 10वीं की छात्रा का इंस्टाग्राम पर अकाउंट था। इंस्टाग्राम पर अन्नू नाम का युवक ने छात्रा को फॉलो किया। इसके बाद वो उसकी हर पोस्ट पर कमेंट करने लगा। युवक ने इंस्टाग्राम अकाउंट से ही छात्रा का मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। वो छात्रा को फोन करने लगा। इसके बाद वो स्कूल और कोचिंग जाते समय रास्ते में रोककर छात्रा से बात करने की कोशिश करने लगा। आरोप है कि उसने कई बार छात्रा को दोस्ती के लिए प्रपोज किया। इसके बाद छात्रा को ये भी पता लगा उसका नाम अन्नू नही अनस है।छा त्रा ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज कर दिया। मगर, आरोपी युवक की हरकतें नहीं रुक रही थीं। विरोध करने पर उसने छात्रा को जान से मारने की दी धमकी ।

 

( योगेश पाठक की खास रिपोर्ट आगरा )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!