उत्तर प्रदेश लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में बहन जी को लगा झटका सहजनवा नगर पंचायत के चेयरमैन सुमन सिंह अपने पति नागेंद्र सिंह और सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में हो गई शामिल । ( धन्नजय सिंह की खास रिपोर्ट )


( लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में बहन जी को लगा झटका सहजनवा नगर पंचायत के चेयरमैन सुमन सिंह अपने पति नागेंद्र सिंह और सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में हो गई शामिल )
उत्तर प्रदेश लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहर गोरखपुर में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती को झटका लगा है।तारामंडल में एक कार्यक्रम में सहजनवा नगर पंचायत के चेयरमैन सुमन सिंह अपने पति नागेंद्र सिंह और सैकड़ों समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई। गोरखपुर के तारामंडल में शिव शक्ति लॉन में बुधवार को आयोजित एक कार्यक्रम में सहजनवा नगर पंचायत अध्यक्ष सुमन सिंह, उनके पति नागेंद्र सिंह और उनके साथ मौजूद सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने भारतीय जनता पार्टी की ऑनलाइन सदस्यता ली।इस मौके पर इस कार्यक्रम में सहजनवा से भाजपा विधायक शीतल पांडेय,दर्जा प्राप्त मंत्री अश्वनी त्रिपाठी, पूर्व मंत्री जीएम सिंह सहित कई कद्दावर नेता मौजूद रहे। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में भाजपा के लिए बुधवार का दिन बहुत अच्छा रहा।भाजपा ने सपा और बसपा को एक साथ झटका दिया। जहां एक तरफ सपा से एमएलसी सीपी चंद ने भाजपा में शामिल हुए तो वहीं बसपा को छोड़कर सहजनवा नगर पंचायत के चेयरमैन ने भी भाजपा में शामिल हो गई।भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के गोरखपुर दौरे से पहले सपा और बसपा के नेताओं का भाजपा में शामिल होना कहीं न कहीं विपक्षी दलों के मनोबल को तोड़ने जैसा बताया जा रहा है। सहजनवा से बसपा के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री जीएम सिंह ने पहले ही बसपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गये थे। सहजनवा नगर पंचायत अध्यक्ष भी जीएम सिंह के करीबियों में माने जाते हैं। भाजपा के ऑनलाइन सदस्यता अभियान में गोरखपुर के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह के साथ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सत्येंद्र सिन्हा एवं गोरखपुर जिला अध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने सपा और बसपा पर निशाना भी साधा। धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि सपा और बसपा की सरकार में कांवड़ यात्रा और पंचकोसी परिक्रमा पर रोक लगी हुई थी, लेकिन योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा और पंचकोसी परिक्रमा करने वाले श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए हैं।
