उत्तर प्रदेश औरैया अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने दिवियापुर मंडी स्थित धानक्रयकेंद्र का किया औचक निरीक्षण।  ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )


( औरैया अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने दिवियापुर मंडी स्थित धानक्रयकेंद्र का किया औचक निरीक्षण )

उत्तर प्रदेश औरैया अपर जिलाधिकारी ने किया दिवियापुर मंडी स्थित धानक्रयकेंद्र का औचक निरीक्षण। जिला औरैया के कस्बा दिवियापुर में खाद्य विभाग के दो केंद्रों पर Adm Auraiya रेखा एस चौहान जी ने आज औचक निरीक्षण कर केंद्रों की हकीकत को जांचा हैं। जो की पहले केंद्र पर 22 क़िसानो से 1056 कुंतल की ख़रीद हुई है। इस मौक़े पर कृषक संजय कुशवाह उपस्थित थे, जिनका अंगूठा अपने सामने E POP मशीन पर लगबाया गया। केंद्र पर उपस्थित केंद्रप्रभारी प्रदीप यादव ने सारे अभिलेखों को दिखाया। तथा निर्देशित किया गया कि छोटे क़िसानो को प्राथमिकता दी जाये। केंद्र पर कृषकों द्वारा लाए जाने वाले अभिलेखों के सम्बंध में जानकारी केंद्र पर देने के लिए सूचना चस्पा की जाय। तथा दूसरे केंद्र पर केंद्रप्रभारी सप्लाई इंस्पेक्टर कृपा शंकर उपस्थित थे। 16 तारीख़ से ख़रीद प्रारम्भ हुई है। अभी तक 03 किसानो से 166 कुंतल की ख़रीद हुई है। दोनो केंद्रप्रभारियों को हिदायत दी गयी कि आपस में समन्वय रखते हुए पारदर्शी तरीक़े से ख़रीद करें ताकि अनावश्यक रूप से कृषकों की भीड़ न सके।

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!