उत्तर प्रदेश औरैया फफूंद थाना क्षेत्र इण्टर की छात्रा ने घर में अज्ञात कारणों वश फांसी लगाकर की आत्महत्या मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया फफूंद थाना क्षेत्र इण्टर की छात्रा ने घर में अज्ञात कारणों वश फांसी लगाकर की आत्महत्या मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी )
उत्तर प्रदेश औरैया के अंर्तगत फफूंद थाना क्षेत्र के गांव तुलसीपुर निवासी जय प्रकाश की अठ्ठारह वर्षीय पुत्री अनुपमा एनसीसी केडर व इंटर की छात्रा थी। पिता गुड़गांव में प्राइवेट नोकरी करता है, तथा माता लौंग श्री अपनी रिश्तेदारी में शादी में सहायल थाना क्षेत्र के गांव सिरह में गई हुई थी। घर पर अनुपमा अकेली थी बुधवार को सुबह अपनी ताई अरवेश देवी से स्कूल की कहकर निकल गई थी लेकिन मृतका विद्यालय नही पहुंची थी शाम को किसी समय घर पर आकर अंदर से कुंडी लगाकर कमरे के लेंटर में लगे कुंडे में साड़ी का फंदा बनाकर फाँसी लगाकर जान दे दी, शाम लग-भग पाँच बजे ताई ने जब जंगला से झाँक कर देखा तो युवती फाँसी पर झूल रही थी।घटना के समय मृतका के छोटे भाई भी घर पर नही थे, पिता बाहर रहकर प्राइवेट नोकरी करता है वह भी घर पर नही था। घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर आगये जिनका रो रो कर बुरा हाल था। मृतक के दो भाई आशिक व अवि है। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष जीतेन्द्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फांसी लगाने का कारण अभी पता नही लगा है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
