उत्तर प्रदेश उन्नाव थाना मौरावां पुरवा,बिघापुर क्षेत्रों में चल रही अवैध शराब भट्टी पर आबकारी विभाग ने कसा शिकंजा जंगलों में छापा मारकर काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया अभियोग पंजीकृत एक महिला को किया गिरफतार कई हुए फरार। ( सुशील यादव की खास रिपोर्ट )

 ( उन्नाव थाना मौरावां पुरवा,बिघापुर क्षेत्रों में चल रही अवैध शराब भट्टी पर आबकारी विभाग ने कसा शिकंजा जंगलों में छापा मारकर काफी मात्रा में अवैध शराब बरामद किया अभियोग पंजीकृत एक महिला को किया गिरफतार कई हुए फरार )

उत्तर प्रदेश उन्नाव थाना मौरावां आबकारी आयुक्त महोदय के आदेशानुसार चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में कृत कार्यवाही आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 1 सदर कुलदीप बहादुर सिंह द्वारा विदेशी मदिरा दुकान कब्बा खेड़ा का औचक निरीक्षण किया गया।  प्रदीप कुमार मौर्य आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5, बीघापुर, संयुक्त रूप से आबकारी स्टॉफ क्षेत्र-4, पुरवा, आबकारी स्टाफ क्षेत्र-5, बीघापुर व थाना मौरवा के साथ तहसील पुरवा के अंतर्गत थाना मौरवा के संदिग्ध ग्रामों चित्ताखेडा, जनवारनखेड़ा, गौरी, बैसनखेड़ा में कई घरों व नहर किनारे व जंगल में दबिश दी गयी, दबिश के दौरान लगभग 50 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी करते हुए 1 अभियोग पंजीकृत किया गया। मौके पर 350 किलो लहन व 6 भट्टी नष्ट की गयी। मौके पर सावित्री पत्नी पिंकू निवासी जनवारनखेड़ा को गिरफ्तार करते हुए थाना मौरवा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया। अमित कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, हसनगंज, आबकारी स्टाफ क्षेत्र-2 हसनगंज के साथ तहसील हसनगंज के अंतर्गत थाना सोहरामऊ के संदिग्ध ग्राम कोटवा, थाना अजगैन के ग्राम कुसुंभी में दबिश दी गयी, दबिश के दौरान लगभग 23 लीटर कच्ची शराब की बरामदगी करते हुए 2 अभियोग आबकारी एक्ट की धारा 60 में पंजीकृत किया गया। मौके पर 100 किलो लहन नस्ट किया गया। आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 3 सफीपुर प्रमिल रावत व आबकारी निरीक्षक क्षेत्र 6 बांगरमऊ राज लक्ष्मी की संयुक्त टीम द्वारा मय स्टॉफ देशी,विदेशी शराब दुकान रूरी,बांगरमऊ तिराहा,नेवल जगटापुर देशी शराब दुकानो का औचक निरीक्षण किया गया।

 

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!