उत्तर प्रदेश औरैया यातायात पुलिस द्वारा टैक्सी व टेंपो वाहनों को यूनिक आईडी नंबर देने का चलाया गया अभियान | (  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

 

( औरैया यातायात पुलिस द्वारा टैक्सी व टेंपो वाहनों को यूनिक आईडी नंबर देने का चलाया गया अभियान )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा के कुशल निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा टैक्सी व टेंपो वाहनों को यूनिक आईडी नंबर देने का अभियान चलाया गया है। यूनिक आईडी वाहनों पर आगे और पीछे दाएं बाएं अंकित की जाएगी जिससे जनपद में अपराध नियंत्रण सड़क सड़क सुरक्षा तथा अवैध परमिट से चलने वाले वाहनों से निजात मिलेगी आज यह अभियान चलाते हुए या यातायात प्रभारी के के मिश्रा और यातायात पुलिस टीम के उ0नि0 कायम सिंह, सुरेश सिंह व इसरार कमलेश द्वारा खानपुर चौराहे पर कानपुर रोड की ओर जाने वाले वाहनों को यूनिक आईडी देने का कार्य प्रारंभ किया गया यह अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। जिसे जैसी चौराहे और सुभाष चौराहे पर भी शुरू कराया गया है जनपद के अंदर चलने वाले सभी ऑटो और टेंपू वाहनों के चालक और वाहन स्वामियों को सूचित किया जा रहा है कि वह शीघ्र अति शीघ्र अपने वाहन का यूनिक आईडी यातायात पुलिस से संपर्क कर प्राप्त कर लें।

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!