उत्तर प्रदेश औरैया लद्दाख से कानपुर जा रहे आर्मी काफिले की गाड़ी आपस में टकराई आर्मी के 5 जवान हुए घायल मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने घायल जवानों को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल में कराया भर्ती। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया लद्दाख से कानपुर जा रहे आर्मी काफिले की गाड़ी आपस में टकराई आर्मी के 5 जवान हुए घायल मौके पर पहुंचे आला अधिकारियों ने घायल जवानों को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल में कराया भर्ती )

उत्तर प्रदेश औरैया से बड़ी खबर इलाहाबाद आर्मी 4th डिवीजन का काफिला जो लद्धाख से कानपुर जा रहा था जो जनपद औरैया थाना अजीतमल के अन्तर्गत भीखेपुर के पास नेशनल हाइवे-2 पर काफिले का एक ट्रक व एक जिप्सी कुछ टेक्निकल कारणों के चलते आपस में टकरा गये जिसमें आर्मी के 05 जवान घायल हो गये जिन्हे औरैया पुलिस द्वारा उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकिक्तसों द्वारा बेहतर उपचार हेतु सभी आर्मी जवानों को कानपुर रिफर किया गया। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा व जनपद के अन्य उच्चाधिकारियों द्वारा मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया तथा घायल जवानों को प्राथमिक उपचार हेतु जिला अस्पताल औरैया पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा घायल जवानों का जिला अस्पताल में हालचाल लेते हुए पुलिस द्वारा उनकी हरसम्भव मदद करने का भरोसा दिया गया।

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट  )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!