उत्तर प्रदेश औरैया उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मियों ने मांग पूरी ना होने पर दूसरे दिन भी जारी रखी हड़ताल | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मियों ने मांग पूरी ना होने पर दूसरे दिन भी जारी रखी हड़ताल )
उत्तर प्रदेश औरैया संविदा कर्मियों ने दूसरे दिन भी रखी हड़ताल मांग पूरी ना होने पर हड़ताल रहेगी जारी–जिला अध्यक्ष प्रवीण शर्मा उत्तर प्रदेश पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ औरैया के सभी संविदा कर्मचारियों ने दूसरे दिन भी पूर्ण जोश के साथ अधीक्षण अभियंता कार्यालय औरैया के धरना स्थल पर जमे रहे। संविदा निविदा कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रवीण कुमार शर्मा ने पूरे जोश के साथ अपने साथियों का मनोबल बढ़ाया एवं सरकार को चेतावनी दी जब तक हमारी मांगों को नहीं माना जाएगा हम लोग अनवरत पूरे प्रदेश में धरना स्थल पर डटे रहेंगे संविदा कर्मचारियों ने धरना स्थल पर खिचड़ी बनाकर आपस में मिलजुल कर खिचड़ी भोज किया। कुछ अधिकारियों द्वारा संविदा कर्मचारियों को हटाए जाने की भी धमकी दी गई उनके खिलाफ पत्र जारी किए गए परंतु श्री शर्मा ने सभी को समझाया कितने घातक प्रवृत्ति का काम करने के बाद इतने कम पैसों में कोई भी व्यक्ति कार्य करने नहीं आएगा हम सभी कर्मचारियों ने अपने सर पर कफन बांध लिया है अब लड़ाई आर-पार की करेंगे क्योंकि घर जाकर भी इतने कम पैसों में इस महंगाई के दौर में भूखों मरने से अच्छा है धरना स्थल पर ही मर जाएंगे। इस मौके पर पावर कार्पोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ औरैया, जिलाध्यक्ष प्रवीण शर्मा, जिला महामंत्री यतींद्र कुमार राठौर, जिला संयोजक विवेक कुमार कुशवाह, जिला मीडिया प्रभारी हेम कुमार गौतम, जिला कोषाध्यक्ष सुनील कुमार यादव, मनोज यादव, निर्मल यादव सहियत चार सैकड़ा कर्मचारी धरना स्थल पर डटे रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
