उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता बाईक चोर गिरोह का किया बड़ा खुलासा चोरी की दस मोटरसाइकिल ,तमंचा व करतूस बरामद कर तीन अभियुक्तों को किया गिरफतार। ( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )

( राजवीर सिंह सीओ शिकोहाबाद )

( फिरोजाबाद थाना शिकोहाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता बाईक चोर गिरोह का किया बड़ा खुलासा चोरी की दस मोटरसाइकिल ,तमंचा व करतूस बरामद कर तीन अभियुक्तों को किया गिरफतार)
उत्तर प्रदेश जिला फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गैंग का पर्दाफाश कर दिया। तीन आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी की दस मोटरसाइकिल बरामद की हैं। साथ ही एक तमंचे और कारतूस भी मिले हैं। शिकोहाबाद पुलिस ने बीती रात को बाइक चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया। सीओ राजवीर सिंह ने बताया कि गुरुवार रात्रि मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक टीम ने सुभाष तिराहे के सर्विस रोड से तीन लोगों को गिरफ्तार किया। जब उनके वाहनों की जांच की गई तो वह चोरी के निकले। तलाशी लेने पर उनके पास से एक तमंचे और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों को पुलिस पकड़कर थाने ले गई। पुलिस पूछताछ में उन्होंने अपने नाम सूरज जाटव उर्फ उचना पुत्र बबलू जाटव निवासी हनुमानगढ़ नगला मिर्जा छोटा थाना उत्तर फिरोजाबाद, सुदीप उर्फ मोटा बुद्धि पुत्र नरेश चंद्र राठौर निवासी टापा खुर्द फिरोजाबाद, सचिन जाटव पुत्र प्रेमचंद जाटव निवासी सत्य नगर की बगीची टापा कला थाना उत्तर फिरोजाबाद बताएं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।

( वरिष्ठ ब्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
