बलिया थाना नरही पुलिस चेकिंग के दौरान एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक अवैध असलहा व दो कारतूस किया बरामद। ( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

 ( बलिया थाना नरही पुलिस चेकिंग के दौरान एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर एक अवैध असलहा व दो कारतूस किया बरामद )

बलिया श्रीमान् पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री राज करन नय्यर के आदेश के अनुपालन में अपराध नियन्त्रण व वांछित तथा इनामिया अपराधियों के गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर, बलिया के कुशल पर्यवेक्षेण में दिनांक 20.11.2021 को थाना नरही के उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार मय हमराह मुखबिर की सूचना पर 01 अभियुक्त असलम पुत्र स्व0 सब्बर निवासी ग्राम सजना सलारपुर थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर को सरयां तिराहा कच्ची सड़क से समय करीब 02.15 बजे गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद हुआ । अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध थाना नरही जनपद बलिया पर मु0अ0सं0 212/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय रवाना किया जा रहा है ।
बरामदगीः-
1. एक अदद देशी तमंचा 12 बोर व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर

नाम पता अभियुक्तः-
1. असलम पुत्र स्व0 सब्बर निवासी ग्राम सजना सलारपुर थाना भावरकोल जनपद गाजीपुर ।

गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
1. प्र0नि0 श्री प्रवीण कुमार सिंह थाना नरही जनपद बलिया
2. उ0नि0 श्री धर्मेन्द्र कुमार थाना नरही जनपद बलिया
3. का0 रविन्द्र यादव थाना नरही जनपद बलिया
4. का0 अनिकेत कुमार थाना नरही जनपद बलिया

( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!