उत्तर प्रदेश औरैया दिबियापुर भारतीय स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव कार्यक्रम भारत माता के चित्र पर दीप जलाकर कर किया गया शुभांरभ | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया दिबियापुर भारतीय स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव कार्यक्रम भारत माता के चित्र पर दीप जलाकर कर किया गया शुभांरभ )
उत्तर प्रदेश औरैया के दिबियापुर कस्बे में भारतीय स्वतंत्रता के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत हुई। कस्बे में थाने के सामने रानी अवंतीबाई पार्क में भारतमाता के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। भारतमाता के चित्र के पास व पार्क में कई दीपक जलाए गए। वन्देमातरम और भारतमाता की आरती का समूह गायन भी किया गया। कस्बे के कई प्रबुद्ध नागरिकों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भागीदारी की तथा विदित हो कि पूरे भारत में एक साथ 19 नवंबर से शुरु हुए अमृत महोत्सव का कार्यक्रम एक महीने तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नेतृत्व में चलाया जा रहा है कार्यक्रम का उद्देश्य उन शहीदों का स्मरण करना है, जिन्होने भारत की आजादी के लिये अपना बलिदान दे दिया था। इसके अतिरिक्त भारत के विभाजन की विभीषिका और अखंड भारत के बारे में जनमानस को बताया गया। कस्बों से लेकर गावों तक विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा आम जनमानस को अवगत कराया गया। कि कार्यक्रम को व्यापक बनाने के लिये जिले में कई रथ भी चलाये जा रहे है। आगामी दिनों में कई संगोष्ठियों में अमृत महोत्सव से संबंधित कार्यक्रम किये जाएंगे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के विभाग सह कार्यवाह रविशंकर , विभाग मार्ग प्रमुख सुभाष , राम किशोर , सह नगर कार्यवाह रवि , हरिश्चंद्र सहित दर्जनों लोगों ने भाग लिया। कार्यक्रम का पूजन आचार्य राघवेन्द्रचार्य ने किया। नगर सह कार्यवाह रवि शर्मा ने बताया 21 नवंबर को दिबियापुर के फफूंद चौराहे पर मंदिर में भारतमाता का पूजन किया जाएगा। लोग ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर भारतमाता का पूजन करें। वा भारत को और शक्तिमय बनायें।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
