उत्तर प्रदेश औरैया यातायात माह के तहत यातायात प्रभारी व टीएसआई द्वारा NCC के बच्चों को ट्रैफिक नियमों से किया जागरूक एवं वाहन चालकों को मोडीफाइड साइलेंसर लगाने पर दी हिदायत होगा जुर्माना। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 ( औरैया यातायात माह के तहत यातायात प्रभारी व टीएसआई द्वारा NCC के बच्चों को ट्रैफिक नियमों से किया जागरूक एवं वाहन चालकों को मोडीफाइड साइलेंसर लगाने पर दी हिदायत होगा जुर्माना )

उत्तर प्रदेश औरैया यातायात माह के तहत पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व क्षेत्राधिकारी यातायात सुरेंद्र नाथ यादव के निर्देशन में यातायात प्रभारी केके मिश्र व टीएसआई देवेंद्र कुमार शर्मा मय यातायात कर्मचारी गण के एनसीसी के बच्चों को ट्रैफिक नियम की जानकारी दी गई। तथा एनसीसी के बच्चों द्वारा यातायात नियम के संबंध में वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया, एवं यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों को हिदायत दी गई , तथा दुपहिया वाहन व चार पहिया वाहन में मोडिफाइड साइलेंसर न लगाने के लिए हिदायत दी गई , तथा बताया गया कि जो भी मोडिफाइड साइलेंसर लगाएगा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा। सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें, तथा शराब पीकर वाहन बिल्कुल ना चलाएं। ऐसा करते हुए पकड़े जाने पर सख्त सजा के साथ जुर्माने का भी प्रावधान है। इस लिए यातायात नियमों का पालन करना अति आवश्यक है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!