उत्तर प्रदेश औरैया अजीतमल विकासखंड क्षेत्र बरवाई आंगनबाड़ी सेंटर पर बच्चों के राशन पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री डाल रही है डाका पंचशील समूह अध्यक्ष कुसुम लता ने ककोर मुख्यालय में उपजिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया अजीतमल विकासखंड क्षेत्र बरवाई आंगनबाड़ी सेंटर पर बच्चों के राशन पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री डाल रही है डाका पंचशील समूह अध्यक्ष कुसुम लता ने ककोर मुख्यालय में उपजिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर लगाई न्याय की गुहार )
उत्तर प्रदेश औरैया आंगनबाड़ी सेंटर पर गोलमाल करने का एक और मामला आया सामने जब बच्चों के ही राशन वितरण न कर आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सुपरवाइजर और समूह मैनेजर की मिलीभगत से किया जा रहा है बच्चों के राशन को गोलमाल। आए दिन कहीं ना कहीं आंगनवाड़ी सेंटर पर गोलमाल करने की शिकायत बराबर शासन प्रशासन को मिलती रहती हैं। फिर भी कोई उच्च अधिकारी इन भ्रष्ट कर्मचारियों के खिलाफ कोई भी ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है। ऐसा ही मामला अजीतमल विकासखंड क्षेत्र के अंतर्गत बरवाई आंगनबाड़ी केंद्र के अंतर्गत तीन सेंटर बनाए गए हैं। इन तीनों सेंट्रो पर बच्चों की संख्या 136 दर्सायी गई है। जबकि प्रत्येक सेंटर पर 88। 88 बच्चों के हिसाब से राशन भेजा जाता है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि 136 बच्चों को राशन वितरण किया जाता है बचा हुआ शेष १३० बच्चों का राशन पता नहीं कहां पर गोलमाल किया जाता है। कहीं न कहीं सुपरवाइजर व समूह मैनेजर और आंगनबाड़ी कार्यकत्री की मिलीभगत से यह सब राशन का गोलमाल किया जा रहा है पंचशील समूह अध्यक्ष कुसुम लता ने ककोर मुख्यालय में उपजिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर बच्चों की राशन को गोलमाल करने के मामले की जांच करने के लिए गुहार लगाई। पंचशील समूह की अध्यक्ष कुसुम लता ने बताया सुपरवाइजर व समूह मैनेजर की मिलीभगत से आंगनबाड़ी कार्यकत्री को राशन उठवा दिया जाता है। और जो भी वितरण करने दौरान जो सामग्री बचती है। वह आपस में बांट लेते हैं और तीनोकर्मचारी मेरे ऊपर गोल माल करने का आरोप लगाकर एफ० आई० आर० दर्ज कराने/समूह से हटाने की धमकी दे रहे है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
