उत्तर प्रदेश औरैया अपर जिलाधिकारी ब्लॉक भाग्यनगर और सहार ब्लॉक के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को दिए आवश्यक दिशा निर्देश ।  ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया अपर जिलाधिकारी ब्लॉक भाग्यनगर और सहार ब्लॉक के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को दिए आवश्यक दिशा निर्देश )

उत्तर प्रदेशऔरैया अपर जिलाधिकारी रेखा एस चौहान ने रविवार को भाग्यनगर और सहार ब्लॉक के विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर मतदान केंद्रों पर बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 18 वर्ष की उम्र पूरी कर चुके युवाओं व युवतियों के नाम हर हाल में मतदाता सूची में जोड़ा जाय। इसके अलावा जिन मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी है उनके नाम सूची से परीक्षण के पद विलोपित भी किये जांय। अपर जिलाधिकारी श्रीमती चौहान ने कहा कि विशेष अभियान में अब कुल 9 दिन शेष हैं। इन 9 दिनों में बीएलओ पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करके भारत निर्वाचन आयोग के इस अभियान को सफल बनायें।

 ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!