उत्तर प्रदेश औरैया विद्युत विभाग के द्वारा गांव में उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण हेतू लगाया गया एकमुश्त समाधान योजना का कैंप । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया विद्युत विभाग के द्वारा गांव में उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण हेतू लगाया गया एकमुश्त समाधान योजना का कैंप  )

उत्तर प्रदेशऔरैया में विद्युत विभाग के द्वारा प्रत्येक गांव में कैंप लगाकर उपभोक्ताओं की समस्याओं का निस्तारण करना आसान किस्तों में बिल जमा कर उपभोक्ताओं को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार की योजना के तहत बिजली बिल जमा आसान किस्तों में किया जा सकता है जिसमें किसानों व घरेलू बिलो मैं ब्याज माफ कर जमा करने की योजना 30 नवंबर तक चलेगी। इस योजना के तहत किसान भाई ब घरेलू उपभोक्ता अपना बिजली का विल आसान किस्तों में जमा कर लाभ उठा सकते हैं। बताते चलें 20 अक्टूबर को ग्राम बिचौली में धीरेंद्र कुमार गौतम सहायक अभियंता के द्वारा कैंप लगाया गया जिसमें घरेलू बिलो को ब्याज माफ कर जमा किया गया और बिजली के बिलो में जो खामियां नजर आई उनमें सुधार कर उपभोक्ताओं का बिल जमा कर लाभ दिया गया सहायक अभियंता ने घरेलू व किसानों से इस एकमुश्त समाधान योजना के तहत लाभ उठाने की अपील की है। यहयोजना मात्र 30 नवंबर 2021 तक लागू रहेगी।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!