मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में रहने वाले आनंद चौकसे ने अपनी पत्नी को गिफ्ट में ‘ताजमहल’ जैसा घर बनाकर दिया प्रेम की निशानी | ( अमित शर्मा की खास रिपोर्ट आगरा )


( मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में रहने वाले आनंद चौकसे ने अपनी पत्नी को गिफ्ट में ‘ताजमहल’ जैसा घर बनाकर दिया प्रेम की निशानी )
मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में रहने वाले आनंद चौकसे ने अपनी पत्नी को गिफ्ट में ‘ताजमहल’ जैसा घर बनाकर दिया है. घर की खूबसूरती और खासियत जब लोगों को पता लगी तो वो भी ‘वाह’ कहना नहीं भूले. आनंद चौकसे ने अपना ये घर बिल्कुल हूबहू आगरा में बने प्रेम की निशानी ताजमहल की तरह बनवाया है. 4 बेडरूम वाले इस स्पेशल घर को उन्होंने अपनी पत्नी मंजूषा चौकसे को गिफ्ट में दिया है.इंजीनियर प्रवीण चौकसे खुद इसके लिए आगरा आए और ताजमहल के क्षेत्रफल की बारीकियों को पूरी तरह से नोट किया. आखिरकार तीन साल की कड़ी मशक्कत के बाद ये आलीशान घर तैयार हो गया. प्रवीण चौकसे ने घर की नक्काशी के लिए बंगाल और इंदौर के कारीगरों को बुलाया. घर का क्षेत्रफल 90X90 का है. बेसिक स्ट्रक्चर 60X60 का है. जबकि, डोम 29 फीट ऊंची है. घर की फ्लोरिंग राजस्थान के मकराना के कारीगरों द्वारा की गई जबकि फर्नीचर सूरत और मुंबई के कारीगरों ने तैयार किया. इसमें आगरा के भी कारीगरों की भी मदद ली गई |
