भदोही जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु समिति की की गई समीक्षा बैठक दिए आवश्यक दिशा निर्देश। ( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

( भदोही जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु समिति की की गई समीक्षा बैठक )

भदोही जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु समिति की समीक्षा बैठक की गई। बैठक के दौरान जिलाधिकारी महोदय ने उद्यमियों की समस्याओं का तत्परता से समाधान करने के निर्देश दिए, जिससे उद्योगों को बढ़ावा तथा बेरोजगार युवकों को रोजगार मिल सके। जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी ने बिंदुवार एजेंडा की समीक्षा करते भदोही, औराई मार्ग के चौड़ीकरण व सुद्रिकरण के संबंध में, इन्दिरा मिल पुल के नीचे सर्विस रोड के संबंध, रेवड़ा परसपुर मार्ग, गोपीगंज से कठौता मार्ग, एकमा भदोही द्वारा भदोही कस्बे में जल निकासी की समस्या के संबंध में, चौरी रोड से ब्लॉक कार्यालय भदोही के पीछे से जल्लापुर होते हुए बाईपास रोड को जोड़ने के संबंध में, माधोसिंह से खमरिया होते हुए टेढ़वा मार्ग, समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी महोदया ने सभी मार्गो के अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी के अधिकारियो को निर्देश दिया है कि जल्द से जल्द कार्य प्रारंभ कर सड़को को बनाकर पूर्ण करा दे अन्यथा की दशा में कठोर करवाई की जाएगी। जिलाधिकारी महोदया ने विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान अधिशासी अधिकारी विद्युत को निर्देश दिया कि रोस्टर के अनुसार विद्युत आपूर्ति करना सुनिश्चित कराए। जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी द्वारा उद्यमी एसोसिएसन की हर समस्या के समाधान हेतु आश्वस्त करते हुए कहा कि उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु वह हमेशा तत्पर एवं सजग हैं। उन्होने कहा कि आपकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर जिला स्तर पर संबंधित विभागों द्वारा किया जायेगा तथा उद्यमियों की जो भी समस्या है उनका गम्भीरता से विचार करते हुए समस्या का समाधान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि उद्यमी अपनी समस्या सर्वप्रथम विभागीय अधिकारी के संज्ञान में लाना सुनिश्चित करें ताकि यदि कोई छोटी-मोटी शिकायत है तो उसका निस्तारण वहीं सम्भव हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि विभागीय अधिकारी के माध्यम से उसका निस्तारण सम्भव नहीं है तो उसे उच्च स्तर पर संज्ञान में लाया जाए और यदि आवश्यकता पड़ी तो राज्य उद्योग बन्धु की बैठक में भी आपके प्रकरण को रखा जाएगा। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार ने सभी उद्योग बंधु एवं व्यापारियों को सावधानी बरतने के सुझाव दिए है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डॉ0 अनिल कुमार, मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, जिला उद्योग अधिकारी हरेंद्र प्रताप, उद्यमी कैलाश बरनवाल, आरके बोथरा, जेपी गुप्ता, ओंकारनाथमिश्रा, एकमा कार्यालय सचिव एस के सिन्हा, एसपी श्रीवास्तव, जय प्रकाश गुप्ता उद्यमीगण उपस्थित रहे।

( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!