वाराणसी की जा रही मालगाड़ी के ड्राइवर ने रेलवे ट्रक के किनारे लगी आग को देखकर रोकी गाड़ी दी कंट्रोल रूम को सूचना मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस सिविल पुलिस तथा दमकल की गाड़ी कर्मचारियों ने किसी तरह बुझाया आग बड़ा हादसा टला । ( पंकज झा की खास रिपोर्ट )


( वाराणसी की जा रही मालगाड़ी के ड्राइवर ने रेलवे ट्रक के किनारे लगी आग को देखकर रोकी गाड़ी दी कंट्रोल रूम को सूचना मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस सिविल पुलिस तथा दमकल की गाड़ी कर्मचारियों ने किसी तरह बुझाया आग बड़ा हादसा टला )
वाराणसी सेवापुरी उत्तर रेलवे के वाराणसी कपसेठी परसीपुर रेलवे स्टेशन के बीच बहरी नाला ।।कंधिया फाटक ।। के पास मंगलवार की दोपहर बाद शरारती तत्वों ने रेलवे ट्रैक के किनारे उगे सरपत के जुट्टे में आग लगा दिया जो तेजी से धू-धू कर जलने लगा उसी समय डाउन लाइन से भदोही के तरफ से वाराणसी की तरफ बबार मालगाड़ी गुजर रही थी चालक ने जब रेलवे ट्रैक के किनारे अग्नि की लपटें देखी तो ट्रेन रोक दिया और इसकी सूचना लखनऊ कंट्रोल को दी कंट्रोल ने तत्काल इसकी सूचना वाराणसी कंट्रोल के माध्यम से परसीपुर व कपसेठी के रेलवे स्टेशन मास्टर को देते हुए रेलवे पुलिस को भी अवगत कराया सूचना मिलते ही दोनों स्टेशनो से रेल के कर्मचारी तथा कपसेठी एवं चौरी थाने की पुलिस के अलावा आरपीएफ और जीआरपी के जवान भदोही से पहुंचे और किसी तरह से घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाए तब जाकर 2 घंटे बाद मालगाड़ी अपने गंतव्य को रवाना हुई इस बीच भदोही से दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था कपसेठी के स्टेशन अधीक्षक विवेक पांडे ने बताया कि अगर ड्राइवर तत्परता दिखाते हुए ट्रेन को पहले नहीं रोक दिया होता तो बड़ी रेल दुर्घटना हो सकती थी फिर हाल अब रेलवे पुलिस उन अराजक तत्वों को चिन्हित करने में जुटी हुई है जिन्होंने आग लगायी थी ।

( पंकज झा की खास रिपोर्ट )
