उत्तर प्रदेश आगरा थाना जगनेर क्षेत्र आर्थिक तंगी में पैसे के लेनदेन से परेशान महिला ने खुद को किया आग के हवाले हूई मौत पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफतार।। ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )


( आगरा थाना जगनेर क्षेत्र आर्थिक तंगी में पैसे के लेनदेन से परेशान महिला ने खुद को किया आग के हवाले हूई मौत पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफतार )
उत्तर प्रदेश आगरा जिले के थाना जगनेर का मामला
कस्बे के बसेड़ी रोड निवासी महिला ने लेनदेन के विवाद में शनिवार को खुद पर मिट्टी का तेल उड़ेल कर आग लगा ली थी ।मंगलवार की सुबह महिला की उपचार के दौरान मौत हो गयी ।घटना शनिवार देर शाम की है मनीषा पत्नी योगेश कुमार पड़ोस में रहने वाले रामरज सिंह से अपने उधार पैसे मांगने गयी थी,लेकिन बाहर निकली तो आग की लपटों से घिरी हुयी निकली,चीख पुकार सुनकर आसपड़ोस के लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आये ओर आनन फानन में महिला को उपचार के लिये आगरा ले गये । मृतक महिला को आगरा से जयपुर के लिये रेफर कर दिया ।मंगलवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गयी ।देर शाम सर्किल। फोर्स की मौजूदगी में महिला का अंतिम संस्कार कराया गया ।महिला ने खुद लगायी थी आगप्र त्यदर्शियों की माने तो महिला जब पड़ोसी से उधारी के पैसे मांगने गयी तो पड़ोसी रामरज ने पैसे देने में असमर्थता जतायी थी तो मृतक महिला ने उसकी चौखट पर ही आत्महत्या की नीयत से मिट्टी का तेल उड़ेल लिया ओर खुद को आग के हवाले कर दिया था ।लेनदेन का विवाद भी काफी समय से चल रहा था ।पूर्व में मामला थाने तक भी पहुचा था । आरोपित सहित तीन को भेजा जेल घटना के बाद पुलिस ने कार्यवायी करते हुये आरोपित रामरज सिंह के साथ आरोपित की मां रमभो व आरोपित के पुत्र हिमांशु को जेल भेज दिया है ।

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट आगरा )
