उत्तर प्रदेश आगरा बाह विधानसभा क्षेत्र प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा को पुरा करने के लिए कांग्रेसियों ने बजाया बिगुल यात्रा निकाल कर किया जागरूक। ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )


( आगरा बाह विधानसभा क्षेत्र प्रियंका गांधी की प्रतिज्ञा को पुरा करने के लिए कांग्रेसियों ने बजाया बिगुल यात्रा निकाल कर किया जागरूक )
उत्तर प्रदेश आगरा बाह विधानसभा में माननीय प्रियंका गांधी राष्ट्रीय महासचिव द्वारा दी गई प्रतिज्ञा को पूरा करने और जन जन तक पहुंचाने के लिए निवर्तमान जिला अध्यक्ष श्रीमती मनोज दीक्षित और विजय सिंह राणा के नेतृत्व में जरार कस्बे में कैला देवी मंदिर से प्रारंभ होकर पूरे कस्बे में मैं यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य चौराहे सब्जी मंडी पर नुक्कड़ सभाएं की गई यात्रा का समापन उन्हें कैला देवी मंदिर पर समाप्त किया गया। पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज दीक्षित ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय प्रदेश और देश की हालत खराब है भुखमरी बेरोजगारी शिक्षा स्वास्थ्य का कोई भी ध्यान योगी सरकार नहीं रख पा रही है किसानों की बदहाली तो सर्ब विदित है बेरोजगारी चरम पर है हमारी माननीय प्रियंका गांधी जी ने प्रतिज्ञा ली है कांग्रेस की सरकार बनती है तो प्रदेश को बदहाली की स्थिति खात्मा कर देंगे।
मनोज दीक्षित ने कहा कि माननीय प्रियंका गांधी जी ने महिलाओं के लिए अलग से घोषणा पत्र तैयार किया गया है जिसमें उन्होंने कहा है कि 40% कांग्रेश पार्टी महिलाओं को टिकट महिलाओं को दी जाएगी साल में 3 सिलेंडर गैस के मुफ्त दिए जाएंगे आशा और आंगनवाड़ी का ₹10000 मानदेय दिया जाएगा व्रद्धा और विधवा पेंशन ₹1000 प्रतिमाह किया जाएगा।
प्रतिज्ञा यात्रा में शामिल सर्वश्री विजय सिंह राणा प्रदुमन सिंह डॉक्टर ओम प्रकाश शर्मा शिव बीर गूजर वीरेंद्र जयवीर सिंह भदोरिया श्याम सिंह महेश सिंह मुकेश जाटव मुन्ना बाल्मिक उमेश गुर्जर मुन्ना लाल बघेल राहुल शर्मा भानू दीक्षित सत्यम दीक्षित अमित राम शंकर फुलवंती जितेंद्र दीक्षित शिवम तिवारी बाबू सिंह राजावत आदि लोग उपस्थित रहे।

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट आगरा )
