उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद सिरसागंज संविधान दिवस के अवसर बाल कल्याण इंटर कॉलेज मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना । ( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता के साथ राजेश शर्मा की खास रिपोर्ट )



( फिरोजाबाद सिरसागंज संविधान दिवस के अवसर बाल कल्याण इंटर कॉलेज मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना )
उत्तर प्रदेश फिरोजाबाद सिरसागंज संविधान दिवस के अवसर बाल कल्याण इंटर कॉलेज, सिरसागंज के निदेशक रवि यादव के संयोजन में एक मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। मतदान जागरूकता रैली का प्रारम्भ जिला विज्ञान क्लब, फिरोजाबाद के जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर किया। विद्यार्थी अपने हाथों में मतदान से सम्बंधित नारे लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे। रैली में विद्यार्थी पहले मतदान फिर जलपान, 18 की उम्र हो पूरी, वोट बनवाना है जरूरी नारे लगाते हुए नगर के विभिन्न मार्गों अरॉव रोड, थाना रोड, अध्यापक नगर आदि में भ्रमण करते हुए उत्साहित होकर नारे लगाकर जागरूक कर रहे थे। रैली का बाल कल्याण इंटर कॉलेज में समापन हुआ। रैली में तहसीलदार, सिरसागंज लालता प्रसाद ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। जिला समन्वयक अश्वनी कुमार जैन ने विद्यार्थियों को संविधान दिवस के विषय में बताते हुए विद्यार्थियों को मत की महत्ता को समझाया। उन्होंने बताया कि जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गयी है, वे सभी अपना मत 30 नवम्बर तक अवश्य बनवा लें। उन्होंने तहसीलदार सिरसागंज लालता प्रसाद, बाल कल्याण इंटर कॉलेज, सिरसागंज के संस्थापक सत्यभान सिंह, निदेशक रवि यादव एवं प्रधानाचार्य पुनीत यादव का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के निदेशक रवि यादव ने सभी अतिथियों का सम्मान किया एवं विद्यार्थियों से मत बनवाने के लिए प्रेरित किया। रैली में नेत्रपाल सिंह, श्रीमती लक्ष्मी देवी, अनीता, आकांक्षा, साधना, सपना, कल्पना, कृष्ण कुमार, संजीव कुमार, विमल कुमार, दीपक कुमार एवं विद्यार्थी उपस्थिति रहे।

( वरिष्ठ व्यूरो प्रमुख सन्नेश कुमार गुप्ता की खास रिपोर्ट )
