रुदपुर उधम सिंह नगर थाना आईटीआई पुलिस को मिली बड़ी सफलता 20 घंटे के अंदर तमंचे के बल पर हुई 02 लूट का किया खुलासा लूट का सामान बरामद कर 4 अभियुक्तों को किया गिरफतार। ( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )


( रुदपुर उधम सिंह नगर थाना आईटीआई पुलिस को मिली बड़ी सफलता 20 घंटे के अंदर तमंचे के बल पर हुई 02 लूट का किया खुलासा लूट का सामान बरामद कर 4 अभियुक्तों को किया गिरफतार )
रुदपुर दिनांक 25/11/2021 को समय करीब 13:00 बजे गौतमी होटल के पीछे केशवपुरम में नरेश कुमार वर्मा की ज्वैलर्स की दुकान में 02 अज्ञात व्यक्ति जिनमें एक व्यक्ति बुर्का पहने हुए था जिसके द्वारा ज्वैलर्स की दुकान में बैठी ज्वैलर्स की पत्नी को तमंचा दिखाकर दुकान लूटने का प्रयास किया। महिला के शोर मचाने पर दोनों व्यक्ति मौके पर अपनी मोटर साईकिल छोड़कर भाग गये। भागते हुए बाजपुर काशीपुर मुख्य मार्ग गौतमी हाईट्स होटल के पास बाजपुर की तरफ से आ रही मोटर साईकिल संख्या UK-08 N-7273 के सवार श्री रमेश चन्द्र शर्मा उपनिरीक्षक अभिसूचना विभाग काशीपुर को दोनों व्यक्तियों द्वारा तमंचा दिखाकर उनकी मोटरसाईकिल छीन ली और मौके से फरार हो गये। उपरोक्त घटनाओं के सम्बन्ध में मोटर साईकिल सवार उ0नि0 अभिसूचना श्री रमेश चन्द्र शर्मा की तहरीर सूचना पर थाना आईटीआई में मु०एफआईआर नं0- 348/21 धारा 392 आईपीसी बनाम अज्ञात व ज्वैलर्स नरेश कुमार वर्मा की तहरीरी सूचना पर थाना आईटीआई में एफआईआर नं०- 350/21 धारा 393 आईपीसी बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। अज्ञात बदमाशों द्वारा भीड़ भाड़ वाले इलाके में दिन दहाड़े तमंचे लगाकर लूट का प्रयास व लूट करने जैसी घटना होने से क्षेत्र में भय का माहौल पैदा हो गया तथा स्थानीय जनता में पुलिस के प्रति आक्रोश का माहौल पैदा हो गया। एक साथ दिन दहाड़े दो संगीत वारदात घटित होने के कारण सूचना मिलने पर तत्काल स्थानीय पुलिस के साथ साथ श्रीमान पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना के सम्बन्ध जानकारी की गयी।
उक्त दोनों घटनाओं के अनावरण हेतु श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद उधमसिंह नगर के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक महोदय काशीपुर के निर्देशन में पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठितः पुलिस टीमों द्वारा मौके पर अज्ञात लुटेरों की पतारसी सुरागरसी करते हुए मौके पर छोडी गयी मोटरसाईकिल के नम्बर का पता लगाते हुए सीसीटीवी फुटेज, मोबाईल सर्विलास की मदद से दिनांक 26.11.2021 को अभियुक्तगण 1- सौरभ राय पुत्र मंजीत सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी आदर्श कलौनी रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर 2 सत्यम कुमार पुत्र कंचन सिंह निवासी ग्राम सदरपुर थाना डिलारी जिला मुरादाबाद उ0प्र0 3- सचिन कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी बाल्मीकि बस्ती बासफोडान काशीपुर ऊधमसिंहनगर 4-अरुण कुमार वर्मा उर्फ सोनू पुत्र किशोर कुमार वर्मा निवासी मौहल्ला रजवाड़ा काशीपुर ऊधमसिंहनगर को सूचना के आधार पर दौराने चैकिंग खोखरावाल रोड थाना आईटीआई से गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से घटना में लूटी गयी मोटर साईकिल व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटर साईकिल 01 अदद तमंचा मय 01 कारतूस 315 बोर व 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 01 अदद कारतूस तथा घटना के समय अभियुक्त सौरभ उपरोक्त द्वारा पहना गया काले रंग का बुर्का बरामद हुए उक्त अभियुक्तगणों द्वारा पूछताछ में अभियुक्त सचिन कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी बाल्मीकि बस्ती बांसफोडान काशीपुर ऊधमसिंहनगर व अरुण कुमार वर्मा उर्फ सोनू पुत्र किशोर कुमार वर्मा निवासी मौहल्ला रजवाड़ा काशीपुर ऊधमसिंहनगर के साथ मिलकर योजना बनाकर उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। अभियोग में अभियुक्तगण उपरोक्त को धारा 392/411/120बी आईपीसी व धारा 25 आर्मस एक्ट में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया जा रहा है। दौराने पूछताछ अभियुक्त सौरभ राय उपरोक्त ने बताया कि मैंने अपने साथी तरसेम निवासी रुद्रपुर के साथ मिलकर किच्छा में एक बैंक की किस्त जमा करने वाले कर्मचारी से एक टैबलेट व 75000/-नकदी व रुद्रपुर क्षेत्र के सुभाष कालौनी से सीएमएस कम्पनी के एक कर्मचारी से दिनांक 12.07.2021 को दिन में तमंचे व चाकू बल पर पैसा लूटने की बात कबूली है। जिस सम्बन्ध में सम्बन्धित थानों को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु सूचित किया जा रहा है।
गिरफ्तारशुदाअभियुक्तगण
1-सौरभ राय पुत्र मंजीत सिंह उम्र 23 वर्ष निवासी आदर्श कलौनी रुद्रपुर, ऊधमसिंहनगर 2-सत्यम कुमार पुत्र कंचन सिंह निवासी ग्राम सदरपुर थाना डिलारी जिला मुरादाबाद उ0प्र0
3-सचिन कुमार पुत्र राजेश कुमार निवासी बाल्मीकि बस्ती बासफोड़ान काशीपुर ऊधमसिंहनगर 4-अरुण कुमार वर्मा उर्फ सोनू पुत्र किशोर कुमार वर्मा निवासी मौहल्ला रजवाड़ा काशीपुर ऊधमसिंहनगर
5-तरसेम सिंह पुत्र कृष्ण सिंह निवासी विढौरा थाना नानकमत्ता हाल निवासी आदर्श कालोनी रेनबो स्कूल रुद्रपुर थाना रूद्रपुर ऊधम सिंह नगर उम्र (19) वर्ष ।
अभियुक्तगणों द्वारा की गई घटनाओं का विवरण
1-थाना आईटीआई क्षेत्र से सुनार की दुकान में लूट का प्रयास करना व उपनिरीक्षक रमेश चंद से तमंचे के बल पर मोटरसाइकिल लूटना।
2- रुद्रपुर में दिनाक 12/07/21 को सुभाष कालौनी से सीएमएस कम्पनी के एक कर्मचारी से तमंचे के बल पर नकदी की लूट।
3-किच्छा डंपी फॉर्म के पास दिनांक 8 अक्टूबर को बंधन बैंक के कर्मचारी से लूट।
बरामदगी का विवरण –
1-01 अदद तमंचा 315 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस
2- 01अदद तमंचा 12 बोर मय 01 जिन्दा कारतूस
3- घटना में लूटी गयी 01 अदद मोटर साईकिल नं0- UK-08N-7273
4- एक काले रंग का बुर्का घटना में अभियुक्त द्वारा पहना हुआ
5- घटना कारित करने में प्रयुक्त 01अदद मोटर साईकिल
बरामदा सम्पति-सौरभ राय से- 4 लाख रूपये नगद एक अदद चाकू नाजायज एक लाल रंग की परना व घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल ।
तरसेम- से 3 लाख रूपये नगद, घटना के दिन पहने जूते, परना, जिन्स पेन्ट, हाथ में पहनी लाल फीते वाली घड़ी तथा घटना के रूपये से खरीदी गयी घड़ी व मोबाईल फोन व एक तमंचा 315 बोर मय 2 जिन्दा कारतूश ।
पुलिस टीम का विवरण
1- श्री विद्यादत्त जोशी, थानाध्यक्ष थाना आईटीआई
2- एसआई श्री कमलेश भट्ट एसओजी प्रभारी ऊधमसिंहनगर
3- एसएसआई श्री प्रदीप मिश्रा, थाना काशीपुर
4- एसआई श्री रविन्द्र विष्ट, प्रभारी एसओजी काशीपुर
5- एसआई प्रदीप कुमार भट्ट, थाना आईटीआई
6- एसआई महेश चन्द्र थाना आईटीआई 7- कानि0 कमल पाल, थाना आईटीआई 8- कानि0 ध्यान सिंह, थाना आईटीआई 9- कानि0 बलवन्त सिंह, थाना आईटीआई
10- कानि0 कैलाश तोमक्याल, एसओजी काशीपुर
11- कानि0 जरनैल सिंह एसओजी काशीपुर
12- कानि0 दीपक कठैत, एसओजी काशीपुर
13- कानि0 विनय कुमार, एसओजी काशीपुर
14- कानि0 गिरीश काण्डपाल, एसओजी काशीपुर
15- कानि० उमेश तोमक्याल, थाना आईटीआई

( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )
