उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात व वूमेन पावर लाइन 1090 की पुलिस की पाठशाला का किया गया आयोजन समस्त पुलिस अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित |

( औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा द्वारा संविधान दिवस के अवसर पर द्वारा छात्र-छात्राओं को यातायात व वूमेन पावर लाइन 1090 की पुलिस की पाठशाला का किया गया आयोजन समस्त पुलिस अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर किया गया सम्मानित )

उत्तर प्रदेश औरैयाअमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित साइबर, यातायात व वूमेन पावर लाइन 1090 की पुलिस कार्यशाला का आयोजन बी0बी0एस0 स्मृति विघापीठ औरैया में किया गया। कार्यक्रम में यातायात पुलिस प्रभारी औरैया श्री कर्ण्व कुमार मिश्रा द्वारा विद्यालय के अध्यापको तथा छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमो व सुरक्षा सम्बन्ध में विश्तार से जानकारी दी गई व अपने-अपने घरों में लोगों को यातायात के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। महिला थानाध्यक्ष प्रीति सेंगर द्वारा छात्र/छात्राओं को कानून के प्रावधानों, उ0प्र0 की विभिन्न हेल्पलाइन/यू0पी0 100, वूमेन पावर लाइन 1090, ट्विटर सेवा, विकल्प पोर्टल के बारे में जागरुक किया गया। वर्तमान समय में तेजी से बढ़ रहे साइबर आर्थिक अपराधों के सम्बन्ध में साइबर एक्सपर्ट आरक्षी तेजवीर सिंह द्वारा छात्र एवं छात्राओं को साइबर अपराधों से बचने व सतर्कता बरतने हेतु बैंकिग, ATM, मोबाइल, लैपटाप, कम्प्यूटर आदि के सम्बन्ध में कार्यशाला में विश्तार से जानकारी दी गयी। इस दौरान पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं को उनके सफल भविष्य के लिए अत्यन्त प्रेरणादायक सम्बोधन दिया गया। तथा संविधान दिवस के अवसर पर सभी को संविधान की उद्देशिका की सपथ दिलाते हुए, मूल कर्तव्यों का पालन करने, वंधुता बढ़ाने, महिलाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान करने एवं पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ दिलायी गयी। विद्यालय के पदाधिकारी गणों द्वारा उपस्थित समस्त पुलिस अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय व अमर उजाला फाउंडेशन के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

 (  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!