उत्तर प्रदेश औरैया अछल्दा नौसेना गोदीवाड़ा में सेवा दे रहे नौसैनिक को भारत सरकार द्वारा मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड पुरुस्कृत नवयुवक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार ने किया सम्मानित। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया अछल्दा नौसेना गोदीवाड़ा में सेवा दे रहे नौसैनिक को भारत सरकार द्वारा मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड पुरुस्कृत नवयुवक को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परिवार ने किया सम्मानित )
उत्तर प्रदेश औरैया अछल्दा के अंर्तगत विकास खण्ड अछल्दा क्षेत्र के ग्राम सुभानपुर निवासी युवक नौसेना गोदीवाड़ा में सेवा दे रहे नौसैनिक को भारत सरकार द्वारा मैजिक बुक ऑफ रिकॉर्ड में लौह पुरुष ऑफ इंडिया द्वारा सम्मान द्वारा पुरुस्कृत किया गया पुरुष्कार पाने के बाद बधाई देने वालो का तांता लग गया। आज संविधान दिवस पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सम्पर्क प्रमुख अखिलेश कटियार के द्वारा एक कार्यक्रम में माल्यार्पण कर व शॉल उड़ाकर उनको सम्मानित किया गया विदित हो कि रविन्द्र कुमार ने 12 जनवरी 20121 युवा दिवस स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर अपने शरीर के आंख,फेफड़ा,दिल,गुर्दा, अग्नाशय इत्यादि जो भी अंग किसी जरूरत मन्द के कार्य आ सके सतायु फाउंडेशन ऑफ इंडिया को अपना मरणोपरांत शरीर दान कर दिया है l रविन्द्र कुमार को सम्मानित करने के अवसर पर सहखण्ड कार्यवाह अखिलेश शर्मा, जिला पर्यावरण प्रमुख वैभव गुप्ता, हिमांशु पोरवाल आदि लोग मौजूद रहे।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
