उत्तर प्रदेश औरैया विधूना पुलिस को मिली बड़ी सफलता विगत दिनों अपने पिता को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या करने वाले कलयुगी पुत्र को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफतार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

 

( औरैया विधूना पुलिस को मिली बड़ी सफलता विगत दिनों अपने पिता को कुल्हाड़ी से काट कर हत्या करने वाले कलयुगी पुत्र को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफतार )

उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा व अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्यपाल के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा क्षेत्राधिकारी विधूना श्री महेन्द्र प्रताप सिंह के निकट पर्यवेक्षण में व थाना प्रभारी बिधूना श्री शशिभूषण मिश्र के नेतृत्व में दिनांक 28/11/2021 को पंजीकृत मु0अ0सं0 564/2021 धारा 302 आई0पी0सी0 के वांछित अभिंयुक्त पिन्टू उर्फ बृजेश को गश्त/चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर 24 घण्टे के अन्दर बेला तिराहा नदी पुल से 100 कदम पहले आवश्यक घेराबंदी करते हुए एकबारगी दविश देकर समय करीब 11.20 बजे गिरफ्तार कर हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के निशादेही पर घटना में प्रयुक्त आलाकत्ल एक अदद कुल्हाडी (टकोरा) बरामद करते हुए थाना बिधूना पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1. बृजेश कुमार उर्फ पिन्टू पुत्र स्व0 महावीर नि0 नौगवां थाना बिधूना जनपद औरैया
बरामदगी –
1- आलाकत्ल एक अदद कुल्हाडी (टकोरा)
गिरफ्तारी करने वाली टीम-थाना बिधूना
1.श्री शशिभूषण मिश्र प्रभारी निरीक्षक
2. उ0नि0 देशराज सिंह
3. का0 143 मनीष कुमार
4.का0 1070 अजय कुमार

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

samacharlive24

Back to top button
error: Content is protected !!