उत्तर प्रदेश औरैया अछल्दा स्वच्छ भारत मिशन को बढावा देने के लिए बनाए गए समुदायिक शौचालय बाहर से शौचालय अन्दर से खोखलेपन खुले में शौच जाने को मजबूर | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया अछल्दा स्वच्छ भारत मिशन को बढावा देने के लिए बनाए गए समुदायिक शौचालय बाहर से शौचालय अन्दर से खोखलेपन खुले में शौच जाने को मजबूर )
उत्तर प्रदेश औरैया अछल्दा जहां स्वच्छ भारत मिशन को बढावा देने के लिए बनाए गए समुदायिक शौचालय की योजना परवान चढ़ती नजर आ रही है। वहीं शौचालय के अधूरे पड़े होने से आज भी लोग खुले में शौच जाने को मजबूर दिखाई दे रहे है। सूबे की सरकार को ठेंगा दिखाते औरैया जिले के अंतर्गत अछल्दा ब्लॉक के पाता गांव में लगभग आधा किलो मीटर बने समुदायिक शौचालय की स्थिति दयनीय है । प्रधान व मंत्री की हेरा फेरी से लोगों को खुले में शौच जाने से रोकने के लिए योगी सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च कर समुदायिक शौचालय का निर्माण कराया गया था। मगर एक वर्ष के बाद भी शौचालय को बाहर से चमाचम कर दिया गया है लेकिन अन्दर से खोखलेपन का अधूरा पड़ा कार्य है। जिस कारण लोग खुले में शौच जाने को मजबूर हैं वही ग्रामीणों ने बताया कि क्या करें प्रधान जी गांव में आते ही नहीं है और मंत्री जी सुनते नहीं है। अब देखते हैं पाता गांव को न्याय मिलेगा य अपने हालातों पर यूं ही रोता बिलखता रहेगा पाता गांव।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
