उत्तर प्रदेश आगरा पिनाहट क्षेत्र चम्बल नदी कटने से सैकड़ों बिघा खेती हुईं बर्बाद किसानो ने नहर विभाग के खिलाफ थाने में दी तहरीर भारी आक्रोश । ( अमित शर्मा की खास रिपोर्ट )



( आगरा पिनाहट क्षेत्र चम्बल नदी कटने से सैकड़ों बिघा खेती हुईं बर्बाद किसानो ने नहर विभाग के खिलाफ थाने में दी तहरीर भारी आक्रोश )
उत्तर प्रदेश आगरा जनपद के पिनाहट और फतेहपुर सीकरी में सिंचाई विभाग की लापरवाही ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। पिनाहट के देवगढ़ रामनगर पुलिया के पास रविवार रात चंबल नहर कट गई, जिससे सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए। खेतों में किसानों ने हाल ही में गेंहू, सरसों और आलू की फसल बोई है। पानी भरने से फसल बर्बाद हो गई है। नहर कटने से किसानों में आक्रोश है। उन्होंने शासन-प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में एफएस ब्रांच नहर से निकली हंसपुरा देवनारी-बदनपुर माइनर सफाई न होने के कारण उफना गई। इस कारण 12 से अधिक किसानों की सौ बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर दी है।
