उत्तर प्रदेश उन्नाव थाना मौरावां क्षेत्र व पुरवा मेेंआबकारी विभाग व पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध शराब बनाते हुए एक महिला सहित एक अभियुक्त किया गिरफतार एंव बियर की दुकानों का किया औचक निरीक्षण। (सुशील यादव की खास रिपोर्ट )


( उन्नाव थाना मौरावां क्षेत्र व पुरवा मेेंआबकारी विभाग व पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान अवैध शराब बनाते हुए एक महिला सहित एक अभियुक्त को किया गिरफतार एंव बियर की दुकानों का किया औचक निरीक्षषण)
उत्तर प्रदेश उन्नाव आयुक्त महोदय के आदेशानुसार चलाये जा रहे प्रवर्तन अभियान के क्रम में जिलाधिकारी रवींद्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी करुणेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण कृत कार्यवाही–
1- राजेश प्रताप सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र -4, पुरवा मय स्टाफ , व थाना मौरावां स्टाफ के साथ तहसील पुरवा के अंतर्गत थाना मौरावा के ग्राम नरीचक, ठकुराईनखेडा, पठई, अकोहरी में दबिश दी, दबिश के दौरान लगभग *20* लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए, 02 अभियुक्तों को शराब बनाते हुए गिरफ्तार किया गया,मौके पर लगभग 300 किलो लहन व 1 भट्टी नष्ट की गयी। मौके पर रामसजीवन पुत्र चंद्रिका व रामरती पत्नी महारानीदीन निवासी नरीचक को गिरफ्तार करते हुए थाना मौरवा में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कराया गया। 2- अमित कुमार श्रीवास्तव आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-2, हसनगंज मय आबकारी स्टाफ क्षेत्र-02 के साथ देशी शराब दुकान मकदुमपुर, विदेशी शराब दुकान मकदुमपुर, बीयर दुकान मकदूमपुर, , देशी शराब दुकान बझेरा का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बीयर की दुकान से टेस्ट परचेज करवा कर ओवररेटिंग की जांच की गई , ओवररेटिंग होते नहीं पाई गई।सीसीटीवी कैमरे चेक किए गए। दुकान पर रखे स्टॉक का भौतिक निरीक्षण किया गया, दुकान पर साफ सफाई के निर्देश दिए गए, दुकान से कोई अवैध समान की बरामद नहीं हुई। शराब क़ी दुकानों पर समयानुसार/निर्धारित दर पर ही बिक्री हो आदि के लिए विक्रेता को निर्देशित किया गया। दुकानों के आस पास संचालित कैंटीनों का भी मुआयना किया गया , कोई अवैध सामग्री प्राप्त नही हुई। 3- कुलदीप बहादुर सिंह आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 सदर उन्नाव द्वारा देशी शराब थोक अनुज्ञापन इकबाल सिंह, विदेशी मदिरा थोक अनुज्ञापन दीपाली रस्तोगी, बियर थोक अनुज्ञापन होशियार सिंह तथा गदनखेड़ा स्थित माडल शाँप, विदेशी मदिरा, देशी शराब एवं बियर दुकान का टेस्ट परचेज एवं औचक निरीक्षण किया गया। टेस्ट परचेज के दौरान उपर्युक्त मदिरा दुकानें निर्धारित मूल्य पर ही मदिरा की बिक्री करतीं पायीं गयीं। औचक निरीक्षण में सभी नियमानुसार संचालित पायीं गयीं।
