उत्तर प्रदेश औरेया पुलिस अधीक्षक अंतरराज्यीय फ्राॅड गिरोह का किया बड़ा खुलासा 3 करोड़ों 75 लाख रुपए के वाहन बरामद कर 7अभियुक्तो किया गिरफतार। ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरेया पुलिस अधीक्षक अंतरराज्यीय फ्राॅड गिरोह का किया बड़ा खुलासा 3 करोड़ों 75 लाख रुपए के वाहन बरामद कर 7अभियुक्तो किया गिरफतार )
उतत्तर प्रदेश की औरैया पुलिस को एसपी औरैया की अगुवाई मे स्टेट लेवल आटो फ्राड गैंग का खुलासा करने मे कामयाबी मिली है। गैंग के सदस्यो के कब्जे से करीब 3 करोड़ 75 लाख के वाहन पकड़े गए है, जिनमें ट्रक, बस, ट्रेक्टर और पिकअप है जिनकी संख्या 14 है जिनको चोरी/लूट व फ्रॉड़/अवैध माना जा रहा है।पुलिस के मुताबिक पूरे उत्तर प्रदेश में इनकी संख्या हजारो मे हो सकती है जो एक अनुमान के मुताबिक देश भर में ऐसे कई गैंग एक्टिव है इसलिए इस तरह की वाहनो की जांच के लिए व्यापक जांच के लिए राज्य पुलिस को लिखा जा रहा है।पुलिस अधीक्षक औरैया ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया थाना दिबियापुर पर रह मुद्दीन पुत्र हवलदार खान ने सूचना दी थी कि वह अपने भाई के कामकाज का केयरटेकर है कुछ समय पहले शमी अहमद व कोतवाल अली निवासी गढ़ एरवाकटरा जनपद औरैया को उसने किराए पर ट्रक दिया था और काफी समय से शमी अहमद नाही ट्रक दे रहा था और ना ही किराया जब रहमुद्दीन ने अपने ट्रक वापस मांगे तो उक्त आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी जिस पर पुलिस ने थाना दिबियापुर पर मुकदमा दर्ज किया था ।पुलिस ने जब इस मामले की विवेचना की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए और जानकारी हुई शमी अहमद और उसके साथी एक गैंग को संचालित कर रहा है जो लोगों से किराए पर ट्रक चलाने के नाम पर ट्रक ले लेते हैं और फाइनेंस कंपनियों से गाड़ियां फाइनेंस करा कर उनको चोरी की बता देते हैं और यह गैंग ट्रक लूट भी करता है और छल कपट पूर्व गाड़ियों के नंबर एवं चेचिस नंबर को आरटीओ कार्यालय एवं आरटीओ के दलालों माध्यम से फर्जी कूट रचित नंबर जारी करवा लेते थे एवं उनकी खरीद-फरोख्त कर संपत्ति अर्जित करते थेजब इस मामले की जानकारी पुलिस अधीक्षक औरैया को लगी तो उन्होंने तत्काल मामले की गंभीरता को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक औरैया तथा क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में एसओजी औरैया तथा थाना दिबियापुर , अयाना , बेला, अछल्दा , फफूंद से टीमों का गठन किया और मामले के खुलासे को लेकर सभी टीमें जांच में जुट गयी । आपको बताते चलें कि पुलिस टीम को 30/11/2021 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की प्लास्टिक सिटी के अंदर काफी संख्या में ट्रक एवं अन्य वाहन खड़े हुए हैं और वहां पर कुछ लोग इकट्ठे होकर नंबर प्लेट एवं चेचिस नंबर बदलकर बेचने के लिए कहीं ले जाने के फिराक में है तभी मौके पर सूचना के आधार पर पुलिस में घेराबंदी करते हुए 7 लोगों को गिरफ्तार किया और मौके पर से छह ट्रक एक ट्रैक्टर बरामद किया । मौके पर पकड़े गए अभियुक्तों से गहनता से जब पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो उनकी निशानदेही पर अन्य वाहन भी बरामद हुए जिसमें आरोपियों ने एक ट्रक 2018 में जनपद रीवा मध्य प्रदेश से लूटा हुआ कबूला । पुलिस को अभियुक्तों के पास से संदिग्ध दस्तावेज और डायरी मिली एवं साक्ष्य मिले जिस पर आरोपी शमी अहमद पुत्र मेहंदी हसन ने बताया कि उपरोक्त वाहन जो पकड़े गए हैं वह है लूटे गए एवं चोरी किए गए हैं या फिर छल कपट पूर्व लोगों से ले लिए गए थे और अन्य प्रदेशों में उनके साथी काम करते हैं जो कि ऐसे वाहनों को बिकवाने फर्जी रजिस्ट्रेशन चेचिस नंबर बदलवाने का कार्य करते हैं साथ ही समी अहमद ने खुलासा किया कि एआरटीओ औरैया कार्यालय एवं अन्य राज्यों जनपदों के कुछ कर्मचारियों से भी उसके संबंध है और पूर्व में उनके सहयोग द्वारा ही कई वाहनो रजिस्ट्रेशन संभव हो पाया है । पुलिस टीम ने मौके से घेराबंदी करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है ।
1 . शमी अहमद पुत्र मेहदी हसन नि० ग्राम हमीरपुर थाना एरवाकटरा जनपद औरया।
2. कोतवाल अली पुत्र हवीब अली नि० मौ० च कस्बा एरवाकटरा जनपद औरैया।
13. रामगोविन्द गुप्ता पुत्र स्व० रामकृष्ण गुप्ता नि० ग्राम धन्नूपुरवा थाना कोतवाली जनपद हरदोई।
4. विनय कुमार गुप्ता पुत्र राम गोविन्द गुप्ता नि० ग्राम धन्नूपुरवा थाना कोतवाली जनपद हरदोई।
5. प्रेम चन्द्र शर्मा पुत्र रमाशकर शर्मा नि० 12 / 186 काशीराम कॉलोनी जनपद औरैया।
6. मोहम्मद सलमान निवासी चांदपुरबा थाना कोतवाली जनपद बहराइच
7. सुधीर कुमार गुप्ता पुत्र प्रदीप कुमार गुप्ता निवासी रामगंज थाना कोतवाली जनपद फतेहपुर
इस पूरे घटनाक्रम में कई अधिकारियों एवं सरकारी कर्मचारियों की संलिप्तता पाई गई है एवं कुछ अभियुक्तगणों के नाम प्रकाश में आए हैं
जिनमे
*तत्कालीन एआरटीओ औरैया/ इटावा* तथा *प्रभात कुमार तत्कालीन बाबू एआरटीओ कार्यालय औरैया* *रवि कुमार पुत्र बालेश्वर दयाल जनपद इटावा* *विनोद यादव बकेवर रोड भरथनाजनपद इटावा* *सचिन कुमार दलाल एआरटीओ कार्यालय उधम सिंह नगर उत्तराखंड*
इस पूरे प्रकरण में मामला काफी पेचीदा था और जनपद औरैया की पुलिस ने पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा के निर्देशन में बड़ी सफलता हासिल की है जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है। 
(*रिपोर्ट- पंकज सिंह राणावत )
