उत्तर प्रदेश औरैया महिलाओं पर बढ़ते अपराध को देखते हुए मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने भ्रष्टाचार तथा बालश्रम के खिलाफ महिलाओं को किया जागरूक। (  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

( औरैया महिलाओं पर बढ़ते अपराध को देखते हुए मानवाधिकार सुरक्षा संगठन ने भ्रष्टाचार तथा बालश्रम के खिलाफ महिलाओं को किया जागरूक )

उत्तर प्रदेश औरैया ब्लॉक भाग नगर क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिंगरामऊ मैं आज मानव अधिकार सुरक्षा संगठन औरैया द्वारा मीटिंग कर जुल्म व भ्रष्टाचार तथा बालश्रम के खिलाफ जागरूक किया गया। जिसमें महिला उत्पीड़न, महिला का क्या आत्म सम्मान हैं। हमारे देश में एवं महिलाओं के ऊपर हो रहे अत्याचार को रोकने हेतु समझाया गया। इस देश में जगह-जगह हो रहा मनवाधिकार का हनन जिसको हम लोगों को बचाना है जब तक हमारी साँसे है तब तक लड़ेंगे और अपने मानवाधिकारों लेकर हमेशा लड़ते रहेगें। जिसमें महिलाओं ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर मीटिंग को सफल बनाने का कार्य किया। जिसमें महिलाओं को प्रदेश अध्यक्ष सुखेंद्र सिंह जी के द्वारा आई कार्ड व एथॉरिटी लैटर देकर सम्मनित किया गया। मानवाधिकारों के वारीक तथ्थों के वारे बताया जिसमें महिलाओं को एकजुट व महिला शक्ति को एकत्रित होकर काम करना होगा। जिस पर महिलाओं द्वारा कुछ सवाल जवाब किए गए जिनका सही सुझाव देकर प्रदेश अध्यक्ष जी ने उनको हर संभव मदत/सहयोग करने का भरोसा दिलाया। इस मौके पर मनवाधिकार के पदाधिकारी अक्षय कुशवाह, पंकज सिंह राणावत, सुभाष चंद्र राणा, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष औरैया रुकमणी देवी, जिला उपाध्यक्ष सीमा कुशवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधु गौतम, जिला महामंत्री रूबी, जिला संयोजक सोनिया तिवारी, अर्चना गौतम, निर्मला देवी, नगीना देवी आदि एक सैंकड़ा महिलाएं मौजूद रहीं।

(  पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )

Back to top button
error: Content is protected !!