उत्तर प्रदेश मथुरा ईदगाह क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ और चौथ के आरोप मे संत देव मुरारी बापू को पुलिस ने किया गिरफतार । ( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )


( मथुरा ईदगाह क्षेत्र में महिला से छेड़छाड़ और चौथ के आरोप मे संत देव मुरारी बापू को पुलिस ने किया गिरफतार )
उत्तर प्रदेश मथुरा ईदगाह क्षेत्र संत देव मुरारी बापू ने दी आत्महत्या की धमकी, पुलिस ने किया गिरफ्तार,संत देव मुरारी बापू पर महिला ने छेड़छाड़, जान से मारने की धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।मंगलवार को मामला सामने आया था। महिला ने आरोप लगाया है कि तीन अक्तूबर को वह अपने घर से स्कूटी से जा रही थी। कुछ दूर पहुंचते ही देव मुरारी बापू के घर के सामने बने ऊंचे-ऊंचे ब्रेकर से स्कूटी असंतुलित होकर गिर गईं। उन्होंने स्पीड ब्रेकर को गलत बताते हुए लोगों के गिरने की बात कही तो आरोपी उन्हें भद्दी-भद्दी गालियां देने लगे तथा गलत तरीके से धक्का भी दिया। पीड़िता का आरोप है कि सौरभ गौतम और गौरव गौतम निवासी किशोरपुरा पर उनके 35 लाख रुपये हैं। इसको लेकर कोर्ट में केस चल रहा है। कुछ दिन पूर्व देव मुरारी बापू, सौरभ, गौरव व दो अन्य लोगों को लेकर उनके घर पहुंचे। गाली गलौज करते हुए असलहा निकालकर रुपये के लेनदेन के मामले में चल रहे मुकदमे को वापस लेने की कहते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी दी और 10 लाख रुपये की चौथ भी मांगी। पीड़िता का आरोप है कि तीन दिन पूर्व इन लोगों ने उनके पीछे एक चार पहिया गाड़ी को लगा दिया। इसमें कई लोग सवार थे। उन्होंने पीड़िता को जान से मारने की धमकी दी है। इस संबंध में उन्होंने संत देव मुरारी बापू, गौरव एवं सौरभ व दो अन्य के खिलाफ कोतवाली में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी अजय कौशल ने बताया कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसएसपी डॉ.गौरव ग्रोवर ने बताया कि शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
मेरे साथ बहुत बड़ा षड्यंत्र : देव मुरारी
बुधवार को देव मुरारी बापू ने एक वीडियो जारी कर कहा था कि उनका महिला से कोई वाद-विवाद नहीं है। महिला से कोई रुपया का लेन देन नही है। उनको न तो धमकाया है और ना कभी कोई गाली दी है। वे हिंदुत्व को लेकर काम कर रहे हैं। कुछ लोग उन्हें रोकना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस पर भी गंभीर आरोप लगाए। कहा कि पुलिस छह दिसंबर को श्रीकृष्ण जन्म भूमि स्थान की शाही ईदगाह के लिए पदयात्रा को कमजोर करना चाहती है, यह मेरे साथ बहुत बड़ा षड्यंत्र है। उन्होंने धमकी दी थी कि वे बुधवार दोपहर दो बजे आत्महत्या कर लेंगे। लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

( योगेश कुमार पाठक की खास रिपोर्ट )
