भदोही जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी द्वारा कलक्ट्रेट मुख्यालय से हरी झण्डी दिखाकर एलईडी मोबाईल वैन को प्रचार प्रसार हेतू किया रवाना | ( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )


( भदोही जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी द्वारा कलक्ट्रेट मुख्यालय से हरी झण्डी दिखाकर एलईडी मोबाईल वैन वैन पर ईवीएम को किया गया रवाना )
भदोही जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी द्वारा भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन अधिकारी उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशानुसार जनपद की समस्त विधान भदोही-392, ज्ञानपुर- 393, औराई-394, विधान सभा क्षेत्रों में आगामी विधान सभा सामान्य निर्वाचन- 2022 के दृष्टिगत एल0ई0डी0 वैन के माध्यम से ईवीएम/वीवीपैट जागरूकता कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार कराये जाने के लिए जनपद स्तर पर वीवीपैट, रिटर्निग आफिसर मुख्यालय/तहसील मुख्यालय में दो मोबाइल वैन चलायी जा रही है, जो समस्त विधान सभा क्षेत्रों में घूमकर प्रचार प्रसार करेगी। एल0ई0डी0 वैन पर ईवीएम से सम्बन्धित जानकारी के लिए एक कार्मिक एक ईवीएम/वीवीपैट के साथ संचालन के लिए नियुक्त किया गया है जो ईवीएम एवं वीवीपैट के संचालन का कार्य करते हुए नागरिक को मतदाता जागरूकता का प्रशिक्षण प्रदान करेगे और प्रतिदिन सूचना निर्धारित फार्मेट पर उपलब्ध करायेगे। प्रत्येक मोबाइल वैन टीम प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से सांय 5 बजे तक मतदान केन्द्र पर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के लिए जायेगी। मतदान की प्रक्रिया सेन्टरों पर उपस्थित होकर ईवीएम/वीवीपैट की भलीभांति जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। एलईडी मोबाईल वैन को आज जिलाधिकारी महोदया आर्यका अखौरी/मुख्य विकास अधिकारी नोडल आफिसर स्वीप भानु प्रताप सिंह द्वारा कलक्ट्रेट मुख्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर वैन रवानगी के समय मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह, सहायक निर्वाचन अधिकारी कुमुद, लिपिक जगदीश, लिपिक विकास सिंह, सहित अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
जिला सूचना कार्यालय भदोही द्वारा प्रसारित।

( धर्मेंद्र पांडे की खास रिपोर्ट )
