उत्तर प्रदेश औरैया कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान फर्जी आई0बी0 अधिकारी को मय फर्जी आई0डी0 कार्डस व एक चाकू तथा पिस्टलनुमा लाइटर के साथ किया गिरफतार । ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( *औरैया कोतवाली पुलिस व एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता चेकिंग के दौरान फर्जी आई0बी0 अधिकारी को मय फर्जी आई0डी0 कार्डस व एक चाकू तथा पिस्टलनुमा लाइटर के साथ किया गिरफतार*)
उत्तर प्रदेश औरैया पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में चलाये जा रहे संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग अभियान के क्रम में आज दिनांक-03.12.2021 को कोतवाली औरैया पुलिस व एसओजी टीम औरैया द्वारा दिबियापुर तिराहे पर संयुक्त चेकिंग के दौरान XUV 500 वाहन नम्बर CG11M0325 जिस पर Inv.Officer लिखा था, वाहन संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस टीम द्वारा वाहन को रोककर पूंछताछ की गई तो वाहन सवार द्वारा आई0डी0 कार्ड दिखाते हुए अपना नाम नरेन्द्र सिंह तथा खुद को आई0बी0 अधिकारी बताया गया। पुलिस टीम को सन्देह होने पर आई0डी0 कार्ड की जांच की गई तो कार्ड फर्जी पाया गया तथा व्यक्ति/वाहन की तलाशी लेने पर कई क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड/कैन्टीन कार्ड/पैनकार्ड व पिस्टलनुमा लाइटर तथा एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस टीम द्वारा तत्काल अभियुक्त को गिरफ्तार कर वाहन को पुलिस कब्जे में लिया गया तथा कोतवाली औरैया में सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
*पूछताछ का विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि व फर्जी आई0बी0 अधिकारी बनकर पुलिस व अन्य विभागों में प्रभाव डालकर अनुचित धन प्राप्त करता था।
*गिरफ्तार अभियुक्त विवरण-*
नरेन्द्र सिंह पुत्र सेंठ सिंह निवासी न्यू-दिल्ली कोचिंग काम्पलेक्स, तखतपुर जनपद बिलासपुर छत्तीसगण
*बरामदगी-*
1. 01 चाकू
2. पिस्टलनुमा लाइटर
3. 03 फर्जी आई0बी0 कार्ड
4. 01 वोटर कार्ड, आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस,पैन कार्ड, 02 शापिंग कार्ड,03 कैन्टीन कार्ड, 04 SBI कार्ड
5. XUV 500 वाहन नम्बर CG11M0325 रंग काला
*गिरफ्तार करने वाली –*
*प्रथम टीम-* SOG प्रभारी श्री सतेन्द्र सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक औरैया श्री राहुल सोनकर
1. हे0कां0 संजय कुमार 2. कां0 धर्मेन्द्र कुमार 3. कां0 दीपक कुमार 4. कां0 सर्वेश कुमार 5. कां0 विवेक कुमार 5.कां0 सुबोध कुमार 6.का0 प्रभातमणि त्रिपाठी
*दितीय टीम-* प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया श्री सन्तोष कुमार अवस्थी
1. उ0नि0 प्रशान्त कुमार मय हमराही2. कां0 अजय कुमार 3. कां0 धीरेन्द्र कुमार.

(पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट*)
