उत्तर प्रदेश बाराबंकी भोले नाथ के दर्शन कर सिद्धौर कस्बे में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्या विपक्षी पार्टियों पर साधा जमकर निशाना । ( अमरसिंह राणा की खास रिपोर्ट )



( बाराबंकी भोले नाथ के दर्शन कर सिद्धौर कस्बे में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव मौर्या विपक्षी पार्टियों पर साधा जमकर निशाना )
उत्तर प्रदेश बाराबंकी में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बाराबंकी के दौरे पर पहुंचे। यहां पर सिद्धौर कस्बे में एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। सिद्धेश्वर मंदिर के सामने रामलीला मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने डिप्टी सीएम का स्वागत किया।जनसभा को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि दूसरी सरकारों में और भाजपा में आपको फर्क दिखाई दे रहा है। 2017 के चुनाव के दौरान भी मैं यहां आया था और आपसे 6 सीटें भाजपा को देने की बात कही थी। आपने 5 सीट हमको दी।2022 में आपसे फिर मैं कहना चाहूंगा कि आप हमको 6 सीट पर विजयी बनाएं। देश के प्रधानमंत्री देश के ही नहीं पूरे विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता हैं। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा समाजवादी और बसपा पार्टी वैशाखी की सरकार है इसकी सरकार में नेता दलाली करते थे लेकिन भारतीय जनता पार्टी की सरकार में सीधे लोगों के खाते में धनराशि भेजने का काम किया जाता है योजनाएं पूरी तरीके से सफल है उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी की खुफिया बताने के साथ-साथ विपक्षी पार्टियों पर जमकर निशाना साधा आपको बता दें कि 34 करोड़ की 27 परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया उन्होंने कहा कि 2022 में भारतीय जनता पार्टी कि सरकार पूर्ण बहुमत से बन रही है जनसभा को संबोधित करने के बाद सिद्धेश्वर महादेवा सिद्धौर मंदिर में जाकर भोलेनाथ के दर्शन भी किए इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भोलेनाथ की कृपा से 325 सीट से ज्यादा भारतीय जनता पार्टी सीटे लारही है जिसके बाद अपने हेलीकॉप्टर से चले गए इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था भी काफी चौक चौबंद रही । अब देखना यह है कि 2022 में किसकी सरकार बनती है।
