उत्तर प्रदेश औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस लाइन में सब इंस्पैक्टर को नहाते समय पड़ा अटैक हुई मौत छाई शोक की लहर पुलिस लाइन में पुष्प अर्पित व शोक सलामी देकर की गयी अन्तिम विदाई | ( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )


( औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस लाइन में सब इंस्पैक्टर को नहाते समय पड़ा अटैक हुई मौत छाई शोक की लहर पुलिस लाइन में पुष्प अर्पित व शोक सलामी देकर की गयी अन्तिम विदाई )
उत्तर प्रदेश औरैया जनपद में सदर कोतवाली क्षेत्र की पुलिस लाइन में आर० आई० के बाबू पद पर तैनात सब इंस्पैक्टर सुरेश कुमार को नहाते समय पड़ा हार्ट अटैक, परिजनों ने गम्भीर हालत में कराया अस्पताल में भर्ती इलाज के दौरान हुई मौत , परिजनों में मचा हड़कम्प , पुलिस विभाग भी हुआ गमगीन। जिनके पार्थिव शरीर की अन्तिम विदाई पुलिस लाइन औरैया में पुष्प अर्पित व शोक सलामी देकर की गयी। शोक सलामी में पुलिस अधीक्षक औरैया श्री अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री शिष्य पाल, क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुरेन्द्रनाथ यादव तथा लाइन के समस्त अधि0/कर्म0गणों द्वारा उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर दिवंगत आत्मा की शान्ति की प्रार्थना की गयी इस दु:खद मौके पर उनके परिवारीजन व समस्त अधि0/कर्म0गण मौजूद रहें। म्रतक si सुरेश यादव जो कि मूलतः जनपद हमीरपुर के ग्राम बरुआ के रहने वाले थे वर्तमान समय मे जनपद जालौन के उरई में रहते थे । वर्तमान समय मे म्रतक की पत्नी अमेरिका में है और बेटे बहु के साथ दामाद भी अमेरिका है।

( पंकज सिंह राणावत की खास रिपोर्ट )
